{"_id":"5d337e048ebc3e6cb025bf93","slug":"murder-mistry-discoled-soon-kithor-news-mrt434241870","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पहुंची हत्यारों तक, जल्द होगा प्रीतम सिंह हत्या कांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पहुंची हत्यारों तक, जल्द होगा प्रीतम सिंह हत्या कांड का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। लोहियानगर स्थित स्पोर्ट्स कंपनी में काम करने वाले युवक की काजीपुर-लोहियानगर संपर्क मार्ग पर दो दिन पहले गला रेतकर हत्या कर दी थी। राहगीरों से जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र गंगाशरण लोहियानगर स्थित न्यू कोलाजन स्पोर्ट्स कंपनी में छह वर्षों से कार्य कर रहा था। कंपनी में प्रीतम सिंह के अतिरिक्त पांच लोग और काम करते हैं। प्रीतम सिंह प्रतिदिन बाइक द्वारा लोहियानगर-काजीपुुर से आता जाता था। उसने बीते बुधवार को पूरे दिन काम किया तथा शाम करीब 7.55 बजे बाइक लेकर कंपनी से निकला। देर रात्रि में लोहियानगर-काजीपुर संपर्क मार्ग स्थित बिजलीघर से सामने प्रीतम सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई तथा शव वहीं छोड़ दिया था। अगले दिन सुबह लोग उधर से निकले तो खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी थी। इस पर मृतक का पिता वहां पहुंचा और शनाख्त की। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्यारों तक पहुंच चुकी है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है। हालांकि अभी इस गुत्थी में कई झोल हैं। जिनको जोड़कर हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा