फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Laborer murdered in Rohta, Meerut by silting throat, Raju had gone to peel sugarcane in the field

Murder: मेरठ के रोहटा में मजदूर की हत्या, खेत में गन्ना छीलने गया था राजू, धारदार हथियार से गला रेता

Tue, 05 Nov 2024 11:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 05 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

मेरठ के रोहटा में आज सुबह मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां खेत में गन्ना छीलने गए मजदूर को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। कई घंटे बाद पहुंचे मजदूरों ने लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। वहीं परिजन व ग्रामीणों ने माैके पर पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Murder: Laborer murdered in Rohta, Meerut by silting throat, Raju had gone to peel sugarcane in the field
मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा में मंगलवार अल सुबह किनोनी गांव में गन्ना छिलने गए एक मजदूर की खेत में गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची रोहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। 
विज्ञापन


अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार गांव किनोनी निवासी राजू पुत्र राम सिंह दलित ठेकेदारी पर गन्ना छिलने का कार्य करता है। वह मंगलवार अल सुबह 6:00 बजे गांव निवासी किसान पवन पुत्र रामसिंह के खेत में गन्ना छीलने के लिए गया था। जैसे ही वह खेत में पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

Murder: Laborer murdered in Rohta, Meerut by silting throat, Raju had gone to peel sugarcane in the field
माैके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घंटों बाद पहुंचे अन्य मजदूरों ने पुलिस को दी सूचना
घंटों बाद जब अन्य मजदूर गन्ना छिलने के लिए खेत में पहुंचे तो राजू का लहूलुहान शव देखा तो दंग रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन भी पहुंचे और हंगामा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

सूचना पाकर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल भेजा। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed