फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder In Meerut: Vegetable vendor shot dead in Bhawanpur

Murder In Meerut: भावनपुर में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 20 Dec 2023 09:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Dec 2023 09:20 AM IST
सार

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में पैठ में सब्जी बेचने गए युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं जांच में सामने आया कि सिर और सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Murder In Meerut: Vegetable vendor shot dead in Bhawanpur
जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी सब्जी विक्रेता मोनू (28) की सिर व सीने में गाेली मारकर हत्या कर दी। मोनू परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव एत्मादपुर की पैठ में सब्जी बेचकर मोपेड पर गांव लौट रहा था। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। एसपी देहात व अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। करीब दो घंटे बाद लोगों ने जाम खोला।

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस की टीम लगा दी है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। मोनू पुत्र फूल सिंह सैनी मंगलवार को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में पैठ में सब्जी बेचने गया था। शाम को वह अपनी मोपेड पर घर लौट रहा था। गांव निवासी प्रताप के नलकूप के पास सिर और छाती में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

राहगीरों ने सड़क किनारे पड़ी मोपेड व बिखरी सब्जी देखी तो रुक गए। सरसों के खेत में मोनू का गोली लगा शव पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और माेनू के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ किठौर शिव प्रताप सिंह, अंडर ट्रेनिंग सीओ नितिन तनेजा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को करीब दो घंटे बाद समझा-बुझाकर शांत किया। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जेब में 15 हजार रुपये, लूट नहीं हत्या था मकसद
मोनू की जेब से पुलिस को 15 हजार रुपये मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी लूट करने नहीं आए थे, मारने ही आए थे। किसी और वजह से उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से भी इन्कार किया है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पांच वर्ष की सृष्टि, चार माह के कन्हैया के सिर से उठा पिता का साया 
मोनू के परिवार में पत्नी रजनी के अलावा पांच वर्ष की पुत्री सृष्टि, चार माह का पुत्र कन्हैया, मां शांति व छोटा भाई सोनू है। एक बहन नीतू शादीशुदा है। मोनू की हत्या के बाद परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। जबकि मासूम सृष्टि व चार माह के कन्हैया के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed