फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: Teenage girl brutally murdered after kidnapping in Sardhana, was missing for a week

Murder in Meerut: सरधना में अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, एक सप्ताह से थी लापता, पुलिस की लापरवाही आई सामने

Wed, 24 Jul 2024 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बताया कि किशोरी एक सप्ताह से लापता थी। वहीं मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस जांच पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Murder in Meerut: Teenage girl brutally murdered after kidnapping in Sardhana, was missing for a week
किशोरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में किशोरी की हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। नगर के मोहल्ला कुम्हारान में किशोरी की प्रेम प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। किशोरी एक सप्ताह से लापता चल रही थी।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी किशोरी की प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के इकड़ी रोड पर मेहरमती गणेशपुर के जंगल में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:गुदड़ी बाजार तिहरा हत्याकांड: मेरठ की सबसे खाैफनाक थी ये वारदात, 16 साल चला मुकदमा, आज फैसला टला

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान मुस्कान पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कुम्हारान के रूप में हुई है। परिजनों ने किशोरी की पहचान पैर पर तिल व कपड़ो से की है। मृतक के परिजनों ने कस्बा निवासी आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों को आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व किशोरी की गुमदगी की सूचना कस्बा चौकी पर दी थी। लेकिन कस्बा चौकी ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की और मामले को दबाए रखा। जिस कारण आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed