फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder accused said- She threatened him with rape case, killed him

Meerut News: हत्यारोपी बोला- दुष्कर्म के मुकदमे की धमकी देती थी, मार डाला

Fri, 26 Jul 2024 06:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Murder accused said- She threatened him with rape case, killed him
मेरठ। सरधना में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। किशोरी के प्रेमी हसीन ने बताया कि वह उसको दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी। वह ढाई लाख रुपये उस पर खर्च कर चुका था। किशोरी से छुटकारा पाने के लिए हसीन ने उसको रेस्टोरेंट में खाना खाने के बहाने अपने पास बुलाया। स्कूटी से जंगल में ले जाकर चाकू से गला रेतकर मार डाला। पुलिस ने हसीन की निशानदेही पर गन्ने के खेत से चाकू बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि हसीन ने पूछताछ में बताया कि डेढ़ साल पहले उसके किशोरी से प्रेम संबंध हो गए थे। कई बार हसीन किशोरी के साथ मेरठ घूमने आया था। उसने बताया कि वह किशोरी पर एक साल में ढाई लाख रुपए खर्च कर चुका था। कई बार वह घर से पैसे चोरी कर चुका था। पांच महीने पहले उसने उसको समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। मेले में किशाेरी की पिटाई भी लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने किशोरी की हत्या की प्लानिंग की गई।
विज्ञापन


चाकू खरीदकर बना ली साजिश
मेले में पिटाई करने के बाद 18 जुलाई को हसीन ने एक चाकू खरीदा। 21 जुलाई को किशोरी से रेस्टोरेंट में खाना खाने की बात कही। किशोरी अपने घर पर मोबाइल छोड़कर मार्केट में आ गई। हसीन उसे स्कूटी पर बैठाकर मेहरमती गणेशपुर की तरफ चल दिया। जंगल के रास्ते से स्कूटी मोड़कर किशोरी को बताया कि यहां से रेस्टोरेंट जल्दी पहुंच जाएंगे। खेत में जाकर किशोरी को पीछे से पकड़कर चाकू से गला रेत दिया। शव को गन्ने के खेत में फेंककर आया। नहाने के बाद घर पहुंच गया। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मार्केट में लगे सीसीटीवी में हसीन के साथ किशोरी स्कूटी पर जाते हुए नजर आ रही है। इसे चार्जशीट में साक्ष्य का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू, कपड़े और स्कूटी बरामद
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि हसीन की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, उस समय पहने हुए कपड़े और स्कूटी बरामद कर ली है।

ये है घटना
सरधना थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का कस्बे के मुहल्ला खारी कुआं निवासी हसीन पुत्र लियाकत ने 21 जुलाई को घर से बुलाकर अपहरण कर लिया था। 23 जुलाई को खेत में किशाेरी की सड़ी-गली लाश बरामद हुई थी। 24 जुलाई को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की थी। किशोरी के पिता ने हसीन, शाहरुख, इकरामुद्दीन और मोहसीन पर सामूहिक दुष्कर्म करने और हसीन की मां बानो पत्नी लियाकत व लियाकत पुत्र अलीहसन व शौकत पुत्र अलीहसन को बुलाकर किशोरी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हसीन को बुधवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता
सरधना कस्बे में प्रेम प्रसंग में लड़की की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला सरधना कस्बा पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। अवनीश काजला ने एसपी देहात और सीओ सरधना से फोन पर बात कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पीसीसी सदस्य सैय्यद रिहानुद्दीन, सरधना नगर अध्यक्ष इकरामुद्दीन अंसारी, यूसुफ अंसारी, ब्रजराज चौधरी मौजूद रहे।

पुलिस के खुलासे और जांच पर परिजनों को नहीं भरोसा
सरधना। पुलिस ने किशोरी की हत्या का खुलासा किया तो परिजनों ने इस पर सवाल खड़े किए। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी अगर बात करती तो हसीन उसके मोबाइल पर ऐसे मेसेज क्यों भेजता कि फोन नहीं उठाया तो मार दूंगा। वह जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता था। ये किशोरी के मोबाइल के मेसेज से साफ हो रहा है। आरोपी के परिजनों को बचाया जा रहा है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ब्लैकमेल करने की झूठी कहानी गढ़ रहा है। चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह बघेल की इतनी लापरवाही होने के बाद अब तक कार्रवाई भी नहीं की गई है।



नेता पहुंचे सांत्वना देने
सरधना विधायक अतुल प्रधान ने बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी आर्थिक मदद की। विधायक ने कहा कि परिजनों के साथ वह शुक्रवार को इस मामले में एसएसपी से मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी पीड़ित परिवार से मिला। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, सैय्यद रिहनुद्दीन, जुनैद अहमद, इकरामुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed