फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder accused arrived police station to surrender , handed over pistol to inspector

एनकाउंटर के डर से पूर्व विधायक के बेटे की बोलेरो लेकर सरेंडर करने पहुंचा हत्यारोपी, पुलिस को थमाया तमंचा

Wed, 11 Nov 2020 10:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Nov 2020 10:00 PM IST
सार

-  हत्यारोपी ने कोतवाली प्रभारी को गाड़ी से खुद निकालकर दिया तमंचा
- सीओ का कहना, हत्यारोपी मोनित ने एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर

विज्ञापन
murder accused arrived police station to surrender , handed over pistol to inspector
दरोगा को तमंचा थमाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागत में शिवम हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनित ने बुधवार को खुद ही कोतवाली में पहुंचकर सीओ आलोक कुमार के सामने सरेंडर कर दिया। वह पूर्व विधायक स्वर्गीय त्रिपाल धामा के बेटे और सांसद के पूर्व प्रतिनिधि अरुण धामा की बोलेरो गाड़ी से कोतवाली पहुंचा। इसके बाद खुद ही तमंचा गाड़ी से निकालकर कोतवाली प्रभारी को दिया। आरोपी का कहना था कि एनकाउंटर के डर से उसने सरेंडर किया है।

विज्ञापन


बावली गांव में नौ नवंबर की शाम शिवम उर्फ फोर्ड पुत्र योगेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई बिट्टू ने बादल उर्फ कारतूस पुत्र ऋषिपाल तोमर, मोनित उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद, अभिषेक पुत्र अनिल निवासी पट्टी मोल्हू बावली और एक अज्ञात को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को मामले में नया मोड़ आया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी मोनित परिजनों के साथ सांसद प्रतिनिधि लिखी गाड़ी में सवार होकर कोतवाली पहुंचा और सीओ आलोक सिंह के सामने सरेंडर कर दिया। उसने कहा कि वह मोनित है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। एकाएक हत्यारोपी के सामने आने से पुलिस अलर्ट हो गई। एक सिपाही ने उसे पकड़ा और कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा बोलेरो गाड़ी के पास लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी ने खुद बोलेरो से तमंचा निकालकर पुलिस को सौंपा। आरोपी का कहना था कि उसे पुलिस से एनकाउंटर का डर था।  पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि लिखी गाड़ी सेे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने एनकाउंटर के भय से कोतवाली में सरेंडर किया है। वह किस गाड़ी में आया बैठकर आया है? इसकी जांच की जाएगी। 
 
कौन है बोलेरो मालिक अरुण धामा
बिनौली निवासी अरुण धामा भाजपा में सक्रिय है। वह पिछले कार्यकाल में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का छपरौली विधानसभा से प्रतिनिधि था। वह पूर्व विधायक त्रिपाल धामा का पुत्र हैं। त्रिपाल धामा जिले में बरनावा सीट से भाजपा के पहले विधायक रहे थे और करीब आठ साल पहले उनकी हत्या कर दी गई थी।

अरुण धामा ने कहा कि मोनित को नामजद किया गया था। मोनित के पिता से उसकी पहचान है। इस वजह से उसे कोतवाली में सरेंडर कराने गया था। आरोपी के पिता के कहने पर ही वह अपनी गाड़ी में उसे बैठाकर सरेंडर कराने गए थे।

मेरे प्रतिनिधि नहीं अरुण धामा : सांसद
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि अरुण धामा उनके प्रतिनिधि नहीं है। गाड़ी पर गलत तरीके से लिखा गया है। जिले में उनके प्रतिनिधि सिर्फ जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह हैं। 

murder accused arrived police station to surrender , handed over pistol to inspector
गाड़ी से तमंचा निकालता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पिटाई का बदला लेने के लिए की थी शिवम की हत्या
आए दिन मारपीट से परेशान होकर बावली गांव के शिवम हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बुधवार को ही हत्यारोपियों को पकड़कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की शिवम हत्याकांड के आरोपी बावली गांव के जंगल में एक नलकूप पर छिपे हुए है।

पुलिस ने दबिश देकर बादल उर्फ कारतूस, शुभम उर्फ हनी पुत्र संजीव तोमर निवासी ककौर कलां, सत्यम खोखर पुत्र जय सिंह निवासी बदरखा थाना छपरौली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तीन तमंचे 315 बोर मय छह कारतूस, तीन खोखे, घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की।

पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि शिवम ने पांच माह पूर्व बादल के साथ मारपीट कर दी थी। 15 दिन पहले मोनित के साथ मारपीट कर दी थी। शिवम दबंग युवक था और आए दिन मारपीट करता रहता था। इस पर उन्होंने शिवम की हत्या की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed