फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Elections 2023: Samajwadi Party has declared Seema Pradhan Mayor candidate in Meerut

निकाय चुनाव 2023: सपा ने साफ की तस्वीर, मेरठ से सीमा प्रधान बनीं महापौर प्रत्याशी, देखिए यूपी की पूरी लिस्ट

Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
सार

निकाय चुनाव 2023 : सपा ने निकाय चुनाव के मेयर सीट के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सपा ने मेरठ से सीमा प्रधान को महापौर प्रत्याशी बनाया है। यहां, देखिए यूपी की पूरी लिस्ट।

विज्ञापन
Municipal Elections 2023: Samajwadi Party has declared Seema Pradhan Mayor candidate in Meerut
सीमा प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेरठ से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार देर रात इसकी घोषणा की गई। 

विज्ञापन


इससे पहले दिन में लखनऊ में सपा नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बैठक हुई, जिसमें यह मंथन किया गया कि मेरठ से सीमा प्रधान को चुनाव लड़ाया जाएगा। हालांकि दिन में इसकी घोषणा बाद में की गई। 
विज्ञापन


वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए यह सीट आरक्षित होने के बाद सरधना से विधायक अतुल प्रधान और शहर विधायक रफीक अंसारी के बीच टिकट को लेकर जोर आजमाइश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ विशु हत्याकांड: घरों में कैद थीं महिलाएं, आंखों के सामने उजाड़ दिए घर, ये तस्वीरें हैं गवाह

अतुल प्रधान अपनी पत्नी सीमा प्रधान को चुनाव लड़ाना चाहते हैं और रफीक अंसारी अपनी पत्नी खुर्शीदा को लड़ाना चाहते थे। टिकट की बाजी अतुल प्रधान के हाथ लगी है। 

यह भी पढ़ें: UP: कत्ल...कत्ल...कत्ल, पिता-चाचा और बुआ को बारी-बारी से उतारा मौत के घाट, मंजर देख कांप उठी रूह

इस बार निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी की कठिन परीक्षा होगी। अभी तक सपा अपने बूते पर मेयर का चुनाव नहीं जीत सकी है। सुनीता वर्मा भी जब चुनाव जीती थीं तो वह बसपा में थीं। इसके बाद सपा में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed