बागपत जनपद में एक रूह कंपा देने वाली वारदात हुई। वारदात के बाद जिसने भी खौफनाक मंजर देखा उसका कलेजा कांप उठा। एक युवक ने एक नहीं बल्कि परिवार के तीन लोगों को एक साथ मौत के घाट उतार दिया।
शराब के नशे में की वारदात
छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव में शराब के नशे में युवक अंजल उर्फ मालू ने मंगलवार देर रात अपने पिता ऋषिपाल (60), चाचा श्रीपाल (58) और बुआ वीरमति (62) की गला दबाकर हत्या कर दी।
2 of 6
बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद आरोपी अंजल बुधवार सुबह को सिरसली अपनी दूसरी बुआ सरोज के यहां पहुंचा और बोला तीनों को मार दिया, उनका अंतिम संस्कार कर दो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि अंजल उर्फ मालू कुमार शराब के नशे में मंगलवार रात करीब एक बजे घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर उसकी पिता ऋषिपाल और चाचा श्रीपाल से कहासुनी हो गई।
4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दोनों ने उसे भविष्य में पैसे और जमीन नहीं देने की बात कही। उस समय अंजल की बुआ वीरमति ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत करा दिया। लेकिन सोने के थोड़ी देर बाद मालू ने तीनों की बारी-बारी से गला दबाकर हत्या कर दी।
5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों के शव एक ही कमरे में ले जाकर एक ही चारपाई पर रजाई से ढक दिए। उसने सिरसली गांव में बुआ सरोज को घटना की जानकारी दी। सरोज अपने पति विक्रम, बेटे अमित और अपनी दोनों बेटियों पूजा व अंजु के साथ शबगा गांव पहुंची।