फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes

मेरठ विशु हत्याकांड: घरों में कैद थीं महिलाएं, आंखों के सामने उजाड़ दिए घर, ये तस्वीरें हैं गवाह

Wed, 12 Apr 2023 06:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

मेरठ विशु हत्याकांड : पलड़ा गांव में बवाल के दौरान महिलाएं घरों में कैद रहीं। उनका कहना है कि आंखों के सामने ही हमारे घर उजाड़ दिए गए। तस्वीरों में देखिए घरों का हाल।

विज्ञापन
Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes
घरों में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में विशु की हत्या के विरोध में हुए हिंसक बवाल के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फोर्स बढ़ा दी गई है। गांव में एक एएसपी, चार सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 250 सिपाही और पीएसी के करीब 150 जवानों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

वहीं गांव में फ्लैग मार्च निकालने के दौरान एसएसपी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि जब तक माहौल शांतिपूर्ण नहीं होगा तब तक कोई भी छुट्टी पर नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes
घरों में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला

...आंखों के सामने उजाड़ दिया घर
- घर लौटीं जमीला और जायदा ने बताया कि घर पर केवल महिलाएं थीं। शव यात्रा के दौरान भीड़ ने उनके मकानों पर पथराव कर दिया। कई परिवार की महिलाएं एक कमरे में बंद हो गईं थीं, तब उनकी जान बची। वे कमरे की खिड़की से पूरा मंजर देख रही थीं। कोई उनके दरवाजों पर डंडे बरसा रहा था तो कोई पत्थर फेंक रहा था। 

Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes
बाइक में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला

बताया कि घर का सभी सामान मिनटों में नष्ट कर दिया। घर में रखा आटा तक भी बिखेर दिया था। तोड़फोड़ करने वाले करीब पांच घंटे तक कमरे में रहे। पुलिस फोर्स आने के बाद महिलाएं कमरे से बाहर निकलीं।

विज्ञापन

Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes
घरों में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला

- हाफिज बरकत की पत्नी फातिमा ने बताया कि वह घर की महिलाओं के साथ मकान के ऊपर बने कमरे में छिप गई थीं। काफी देर तक पुलिस के पुकारने के बाद भी बाहर झांकने की हिम्मत नहीं कर सकी। बाद में अपने परिचितों के यहां जाकर रात बिताई।

Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes
घर में आग लगाई। - फोटो : अमर उजाला

- दिव्यांग आस मोहम्मद का कहना है कि उसका किसी विवाद से लेना-देना भी नहीं है। वह बैसाखियों के सहारे चलता है, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसके मकान को भी नहीं छोड़ा। सारा सामान तोड़ दिया और फसल को जला दिया।

Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes
गांव में पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी बोले, सभी गांव में रहें, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
उधर, आसपास के गांवों के जिम्मेदार लोग पलड़ा में पहुंचे। जिन्होंने पुलिस के साथ जाकर दूसरे समुदाय के लोगों का हाल जाना। अरशद प्रधान, हाजी इलिसी, अतीक अहमद आदि ने उन लोगों से बातचीत की, जिनके घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि दहशत में गांव छोड़ने वालों को वापस लाने का प्रयास किया जाए ताकि गांव में फिर से शांति और भाईचारे से रह सकें। एसएसपी ने भी आश्वासन दिया कि किसी को गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। सभी अपने गांव में रहे, सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है।

Meerut Vishu murder Case: Women said that houses pelted with stones and goods destroyed in front of our eyes
घर में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला

गांव में शांति का माहौल है। विशु हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, बवाल करने वाले कुछ आरोपियों की पहचान हो चुकी है और अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास चल रहा है। - कमलेश बहादुर सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed