फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation will deliver water to every home of five lakh population for 20 days

Meerut News: पांच लाख आबादी को 20 दिन घर-घर पानी पहुंचाएगा नगर निगम

Sun, 13 Oct 2024 03:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will deliver water to every home of five lakh population for 20 days
मेरठ। गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है। इससे प्रभावित होने वाली पांच लाख आबादी को 20 दिन घर-घर पानी पहुंचाने का काम निगम करेगा। इसके लिए निगम ने 32 पानी के टैंकर रिजर्व में रखे हैं। स्थानीय पार्षदों से क्षेत्र में पानी की परेशानी पर संपर्क करने को कहा गया है। 24 घंटे जलाशय में पानी हो, इसके चलते वैकल्पिक व्यवस्था भी बनाई है। जलकल विभाग से सहायक अभियंता, अवर अभियंता इसकी मॉनीटरिंग भी करते रहेंगे।
विज्ञापन

गंगनहर और माइनरों की सफाई के कारण बीस दिन के लिए हरिद्वार से पानी रोक दिया है। दिल्ली, मेरठ सहित कई जनपदों में पानी की दिक्कत आएगी। मेरठ शहर में करीब एक लाख घरों में गंगाजल पहुंचता है, जिससे 5 लाख की आबादी की पूर्ति होती है। नगर निगम ने घर-घर पानी पहुंचाने की तैयारी कर ली। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से सबसे ज्यादा प्रभावित विकासपुरी वाला इलाका होता है।
विज्ञापन

नलकूपों को रीबोर कराने का कार्य चल रहा है। पानी की टंकी में 24 घंटे पानी उपलब्ध रहे, इसको लेकर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में पानी की समस्या आए, इसके लिए तुरंत नगर निगम परिसर में 32 पानी की टैंकर उपलब्ध रहेंगे। हालांकि गंगाजल की पाइप लाइन को जलाशय से जोड़ा जा रहा है, ताकि घर-घर पानी पहुंचता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed