फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation engaged in meeting the target of Pradhan Mantri Swanidhi Yojana

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लक्ष्य पूरा करने में जुटा नगर निगम

Mon, 26 Oct 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation engaged in meeting the target of Pradhan Mantri Swanidhi Yojana
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लक्ष्य पूरा करने में जुटा नगर निगम
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन में प्रभावित कारोबार को पटरी पर लाने के लिए स्ट्रीट वेंडरों के लिए चल रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। हालांकि नगर निगम प्रदेश के 20 शहरों में से 16वें स्थान पर रहने से फिसड्डी साबित हुआ है। 27 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना की वर्चुअल बैठक में समीक्षा के चलते नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी दिनरात लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।

कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में स्ट्रीट वेंडरों का कारोबार प्रभावित हुआ। इसे फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। इसमें पंजीकृत वेंडरों को बैंक से दस हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। मेरठ नगर निगम को 65 हजार स्ट्रीट वेंडरों को पंजीकृत करने का लक्ष्य दिया है। निगम में अब तक 20 हजार से ज्यादा वेंडर ही पंजीकृत किए जा सके हैं। वहीं, दो हजार से ज्यादा को लोन दिलाया है। उधर, 12 हजार वेंडरों के फार्म ऑनलाइन कर दिए हैं। 27 अक्तूबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल समीक्षा बैठक के मद्देनजर नगर निगम को तीन हजार वेंडरों को लोन दिलाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात जुटे हैं। नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि नगर निगम ने लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री आगरा, लखनऊ और गोरखपुर क्षेत्र के लाभाथियों से वर्चुअल वार्ता करेंगे। हालांकि नगर निगम ने पांच लाभार्थियों को वर्चुअल वार्ता के लिए तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed