फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal bodies: Election symbols allotted to the candidates

नगर निकाय : प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

Sat, 29 Apr 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal bodies: Election symbols allotted to the candidates
मवाना। नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मवाना नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक पार्टी के छह तथा आठ निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव चिह्न आवंटन में भाजपा प्रत्याशी अखिल कौशिक को कमल, सपा के अमीर आजम को साइकिल, रालोद के मौ. अय्यूब को नल, बसपा के इमरान इलाही को हाथी, कांग्रेस के दीन मोहम्मद को हाथ का पंजा, एआईएमआईएम के प्रत्याशी मौ. साबिर को पतंग, निर्दलीय नरगिस को जीप, डाॅ. नरेश चंद्रा को पहिया, फिरदौस को सितारा, मदनी को हल, मौ. साकिब को रिक्शा, विनय दुबलिश को रेल का इंजन, सुनीत कुमार को अनार, संजीव कुमार को वायुयान चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। वहीं, सदस्य पद के 113 प्रत्याशियों को उगता सूरज, कार, पतंग, खजूर का पेड़, बल्ब आदि चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन


वहीं, फलावदा नगर पंचायत से भाजपा के अशोक को कमल, कांग्रेस से ओमवीर को पंजा, बसपा से राजू को हाथी, निर्दलीय अबरार अहमद को कंघा, अब्दुल समद को हैंडपंप, इंतजार को पहिया, नय्यर आलम को सितारा, प्रेमचंद को हल, मौ. फुरकान को रिक्शा, बसर नवाज को वायुयान, विनोद को वृक्ष, हसीबु को जीप का चुनाव चिह्न मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किठौर नगर पंचायत से बसपा के नाबिद चौहान को हाथी, भाजपा से मुमताज को कमल, रालोद से रिहाना को हैंडपंप, कांग्रेस से शमा परवीन को पंजा, निर्दलीय अफसा खातून को जीप, रिजवाना को छत का पंखा, शबनम को अनार, शमा परवीन को टेबल फैन, शाहना परवीन को कंघा मिला।
हस्तिनापुर से बसपा के संतोष को हाथी, भाजपा से सुधा खटीक को कमल, निर्दलीय दीपिका को पानी का नल, सविता को रिक्शा, सुनीता को हल मिला। परीक्षितगढ़ से बसपा के गुलबीर सिंह को हाथी, भाजपा से सचिन को कमल, सपा से हिटलर त्यागी को साइकिल, निर्दलीय अमर सिंह को वायुयान, सविता को फसल काटता किसान मिला।
बहसूमा से बसपा के विनोद को हाथी, भाजपा से सचिन को कमल, निर्दलीय अनीता को पानी का नल, आशीष को हथौड़ा, जगपाल को केले का पेड़, मनोज कुमार को रेल का इंजन, ममता को लड़का-लड़की, महेश कुमार को कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, मोनू कुमार को फसल काटता किसान, रजनी कुमारी को वृक्ष, राजेश कुमारी को सितारा, विनोद को जीप, सोनिया को छत का पंखा, संतोष को अनार मिला।
शाहजहांपुर से कांग्रेस के अयाज खान को पंजा, बसपा से तबारकउल्ला को हाथी, भाजपा से नवनीत को कमल, सपा से नसीब आलम खां को साइकिल, निर्दलीय में अफसरउल्ला खां को फूल और घास, खुर्शीद को तलवार, बसी रहमान खां को जीप, भारत भूषण को गदा, साबिर खां को टेबल लैंप, सिकंदर बख्त शाद को रिक्शा, हिफजुर्ररहमान को छत का पंखा चुनाव चिह्न मिला।


---------

पर्ची डालकर चुनाव चिह्न आवंटित किए
मवाना। चुनाव आवंटन में मवाना में निर्दलीय प्रत्याशियों में एक ही चुनाव चिह्न कई प्रत्याशियों द्वारा मांगे जाने पर पर्ची डालकर आवंटन किया गया। निर्दलीय प्रत्याशियों में पूर्व चेयरमैन डाॅ. नरेश चंद्रा, सुनीत कुमार, फिरदौस व विनय दुबलिश द्वारा चुनाव चिह्न रेल का इंजन मांगा था। छोटी बच्ची से पर्ची निकलवाई गई। पर्ची में रेल का इंजन विनय दुबलिश काे मिला। इसके बाद शेष को दूसरी वरियता के आधार पर चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसके बाद हल के लिए सुनीत कुमार व मदनी थे। जिस पर पुन: पर्ची डलवाकर एसडीएम अखिलेश यादव ने पर्ची उठाई। जिसमें मदनी को हल आवंटित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed