{"_id":"6b02e439375d2c2d3002eb55","slug":"mulayam-singh-yadavs-birth-anniversary-observed-party-workers-pay-tribute-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106767-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई, कार्यकर्ताओं ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई, कार्यकर्ताओं ने किया नमन
विज्ञापन
मवाना - मतदाता सूची पुनरीक्षण में पीएम श्री स्कूल तहसील रोड पर बीएलओ से जानकारी करते एडीएम फाइन
- पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास पर हुआ आयोजन, मटौरा और किला परीक्षितगढ़ में भी काटा केक
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती क्षेत्र में कई स्थानों पर मनाई गई। मवाना, गांव मटौरा और किला परीक्षितगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और केक काटकर उनके संघर्षों को याद किया।
मवाना स्थित पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास पर कार्यक्रम में कार्यकर्ता और ग्रामीण जुटे। पूर्व मंत्री ने कहा कि नेताजी ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। वह हमेशा आम आदमी के सुख-दुख में साथ खड़े रहे। इस दौरान निर्मित यादव, कृष्ण पाल यादव, आकाश कामिल, अरुण कुमार, मांगेराम कश्यप, बनारसी कश्यप, राकेश वाल्मीकि, सतपाल गुर्जर और जयवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
गांव मटौरा में समाजवादी शिक्षक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मास्टर कृष्ण पाल सिंह यादव के आवास पर जयंती मनाई गई। प्रदेश सचिव निर्मित कुमार यादव, मास्टर बृज सिंह यादव, राजकुमार शर्मा, धर्मपाल सिंह, गजराज सिंह, तुलाराम, सुखपाल यादव, आनंद यादव, बबली यादव, मिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किला परीक्षितगढ़ में पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि के आवास पर भी जयंती मनाई गई। किशोर वाल्मीकि ने नेताजी के संघर्षों को याद किया। इस मौके पर मुकेश गिरि, संदीप जाटव, शाहरुख खान, अमन पाल, लोकेश गुर्जर, नौशाद सैफी और गुड्डू त्यागी आदि मौजूद रहे।