फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar, sexually assaulted on girl in uttar pradesh

मुजफ्फरनगर: पांच साल की मासूम बच्ची और युवती से सामूहिक दुष्कर्म, खींचे अश्लील फोटो

Sat, 24 Nov 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar, sexually assaulted on girl in uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए है। जहां एक युवती के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया तो वहीं एक युवक ने पांच साल की बच्ची को बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील फोटो भी खींच लिए। घटना के करीब डेढ़ माह बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया, जिस पर महिला आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। जिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार शाम पीड़िता की गुहार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी गत माह एक अक्तूबर को घर पर अकेली थी। आरोप है कि बड़गांव के गांव जड़ौदा पांडा निवासी अंकित अपने दो साथियों देवबंद के गुनारसी निवासी नितिन व मोहल्ला रामपुरी निवासी आशीष के साथ घर में घुस गया और अकेली युवती को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो भी खींच लिए और किसी से घटना के बारे में बताने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, उक्त घटना के बाद युवती गुमसुम रहने लगी। दो दिन पूर्व जोर देकर पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बयां कर दी, जिस पर महिला उसे लेकर आरोपी अंकित के घर शिकायत करने पहुंची। लेकिन उनपर हमला कर दिया। 

आरोप है कि वहां अंकित की मां सुनीता, पिता नीरज, भाई अभिलाष उर्फ भूरा ने परिचित सुनील के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक ने किया मासूम से दुष्कर्म

यहां एक गांव निवासी युवक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची को बहाने से घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को रोता बिलखता छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। 

मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार दोपहर उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही युवक मासूम बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपी मासूम को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद पीड़ित परिजन मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर आरोपी मोइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मीरापुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

पीड़ित परिजनों पर बनाया फैसले का दबाव 

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कुछ लोग फैसले के नाम पर बचाने की जुगत में जुटे रहे। घटना की जानकारी होने के बाद गुरुवार शाम से ही कुछ लोगों ने मामले में सक्रिय होते हुए गांव में एक जिम्मेदार के घेर में पंचायत कर पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया। हालांकि पीड़ित बच्ची की मां आरोपी को सजा दिलाने की जिद पर अड़ी रही। इसके चलते पंचायत को पीछे हटना पड़ा, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed