फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar, BJP MP Dr. Sanjeev Balyan and MLA Vikram Saini have filed the case

BJP सांसद और विधायक ने दर्ज कराया मुकदमा, ये रही विवाद की वजह

Tue, 22 Jan 2019 11:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar, BJP MP Dr. Sanjeev Balyan and MLA Vikram Saini have filed the case
बीजेपी सांसद डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में जानसठ कस्बे के बाहर से निकलने वाले पानीपत-खटीमा हाईवे बाईपास पर जमीन खरीदने के मामले में सांसद डॉ संजीव बालियान और खतौली विधायक विक्रम सैनी की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानसठ पुलिस ने दोनों की संयुक्त तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज कर लिया है। सांसद और विधायक का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बाईपास पर कुछ बाहरी लोगों ने सर्वेयर कंपनी के अधिकारियों से साठगांठ कर मुआवजा चार गुना लेने के चक्कर में कई सौ बीघा जमीन खरीद ली। बिना गजट के बाईपास का नक्शा साइट पर डालने के मामले का खुलासा होने पर सांसद और विधायक ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, डीएम राजीव शर्मा ने इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन को सौंप दी है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-709 एडी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर जानसठ से निकालने के लिए 8 दिसंबर को अखबार में गजट प्रकाशित किया गया था, जिसके लिए एनएचएआई द्वारा 29 दिसंबर तक आपत्ति मांगकर सुनवाई की गई थी। इसके बाद सांसद डॉ संजीव बालियान द्वारा बाईपास निकालने की घोषणा करने के बाद जानसठ के कस्बेवासियों में रोष फैल गया था। कस्बे के बाहर से बाईपास बनने को लेकर कस्बे के लोग विरोध करने लगे। बाईपास के विरोध में लोग आंदोलनरत हो गए थे। चार दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने 11 लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देकर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। सोमवार को सांसद डॉ संजीव बालियान ने जानसठ के भीतर से ही हाईवे निकलवाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया था। उस वक्त चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, अमित पाल, सभासद प्रवीन तंवर, सुभाष चौधरी ने सांसद को बताया कि जानसठ के बाहर से निकलने वाले बाईपास पर बाहर के लोगों ने कई सौ बीघा जमीन खरीद ली है, जिस जमीन को इन लोगों तहसील से आबादी भी दर्ज करा ली थी। इन लोगों ने एनएचएआई व सर्वेयर कंपनी से मिलीभगत कर इन लोगों ने चार गुना मुआवजा पाने के लिए जमीन खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार देर रात पूरे प्रकरण को समझकर सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक विक्रम सैनी ने मामले की जांच के लिए संयुक्त तहरीर जानसठ कोतवाली पर दी, जिसमें पूरे मामले की जांच को कहा गया। मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात में यह मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर आरवी कॉल ने बताया कि सांसद और विधायक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

रिकॉर्ड तलब किया 
डीएम राजीव शर्मा ने इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंप दी है, जिस पर मंगलवार को ही एडीएम ने इस प्रकरण से संबंधित सभी रिकार्ड तलब कर कब्जे में ले लिया है। 

सांसद ने एसडीएम व तहसीलदार को हडक़ाया 
राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर सर्वेयर कंपनी व एनएचएआई के अधिकारियों से सांठगांठ कर 30 लोगों ने जमीन खरीदी है। जिनमें से दिल्ली निवासी धर्मपाल पुत्र विशंबर ने गांव तालड़ा के खाता नंबर 769 और जयपुर निवासी यशपाल पुत्र रणवीर ने जानसठ के खाता नंबर 231 व 283 के बैनामे दिसंबर माह में कराए गए हैं। खरीदी गई भूमि में 14 जनवरी को तहसील कर्मचारियों से मिलीभगत कर आबादी दर्ज करा ली गई। कुछ लोगों ने बाईपास पर अपनी जमीनों पर बाउंड्री वॉल करनी शुरू कर दिया है। सांसद ने जमीन में आबादी दर्ज करने के बारे में एसडीएम व तहसीलदार से पूछा। अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा भूमि में आबादी दर्ज नहीं कराई है। सांसद ने जयपुर व दिल्ली रहने वालों की खतौनी दिखाते हुए बताया कि आबादी किसने दर्ज की है। एसडीएम विजय कुमार व तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर सांसद ने एसडीएम व तहसीलदार को जमकर हडक़ाया। सांसद ने एडीएम अमित सिंह पूरे मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई को कहा है।

इन्होंने कहा
- पानीपत-खटीमा हाईवे के जानसठ बाईपास से होकर जाने का सर्वे एक कंपनी ने किया था, इसके बाद ही जमीन खरीद ली गई, जबकि पहले यह हाईवे जानसठ में होकर जाना था। पूरे मामले में कहीं न कहीं गडबड़ी है। जिसकी जांच के लिए उनके और विधायक की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
डॉ संजीव बालियान, सांसद 

- जानसठ बाईपास प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है। इसमें सांसद और विधायक की ओर से मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी। एडीएम भी क्राइम ब्रांच का जांच में सहयोग करेंगे। जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजीव शर्मा जिलाधिकारी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed