{"_id":"5a8304dc4f1c1b91268b9f4b","slug":"mufti-abdul-qayyum-death-deobandi-ulema-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती अब्दुल कय्यूम का इंतकाल, देवबंदी उलमा ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती अब्दुल कय्यूम का इंतकाल, देवबंदी उलमा ने जताया दुख
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
जनाजे में उमड़ी भीड़ और कय्यूम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा मजाहिर उलूम सहारनपुर के पूर्व मुदर्रिस, प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन व बुजुर्ग सूफी मौलाना मुफ्ती अब्दुल कय्यूम रायपुरी के निधन पर दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने गहरे दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नकवी के शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से देवबंदी उलमा नाराज
विज्ञापन
रायपुर में स्थित खानकाह रहीमी के बुजुर्ग सूफी मुफ्ती अब्दुल कय्यूम के इंतकाल पर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने दुख का इजहार करते हुए कहा कि मुफ्ती अब्दुल कय्यूम नेक और बुजुर्ग शख्सियत थे। जिन्होंने रायपुर में मदरसा रहीमिया को आबाद किया। देश और दुनिया के उनके लाखों शार्गिद हैं। उनके इंतकाल की खबर से दारुल उलूम का माहौल गममीन है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वहीं, दारुल उलूम में उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की गई। मुफ्ती अब्दुल कय्यूम के इंतकाल पर दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मौलाना सलाउद्दीन कासमी, मौलाना रशीद हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह समेत दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, शेखुल हदीस मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, मौलाना शाह आलम गोरखपुरी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना इस्लाम कासमी, डा. एसए अजीज, डा. शमीम देवबंदी आदि ने गहरे दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/