फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MSc student dies of dengue, 13 new patients found

Meerut News: डेंगू से एमएससी की छात्रा की मौत, 13 नए मरीज मिले

Wed, 08 Nov 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
MSc student dies of dengue, 13 new patients found
मोदीपुरम। पल्लवपुरम के पी पॉकेट निवासी एमएससी की एक छात्रा की मंगलवार सुबह डेंगू से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे मवाना रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है। वहीं मंगलवार को डेंगू के 13 नए मरीज मिजे। ये जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, रजबन, रोहटा, साबुन गोदाम, संजयनगर और सरधना के रहने वाले हैं। जिले में अब तक 1040 मरीज मिल चुके हैं। यह मेरठ में पिछले पांच सालों में मिले मरीजों की दूसरी बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

मूलरूप से मीरपुर के भूमा खेड़ी गांव निवासी मुनेश शर्मा वर्तमान में पल्लवपुरम के पी पॉकेट में परिवार के साथ रहते हैं। मुनेश शर्मा किनौनी चीनी मिल में कार्यरत हैं। उनके तीन बेटी इशिका, राधिका व अनामिका हैं। बड़ी बेटी इशिका शर्मा (23) विनायक विद्यापीठ में एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह महलका गांव स्थित विजय अकादमी में शिक्षिका भी थी। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले इशिका को तेज बुखार हुआ। उसे पल्लवपुरम में अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सोमवार देर शाम तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उसे मवाना रोड स्थित जसवंत राय अस्पाल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास जसवंत राय अस्पाल से रिपोर्ट आई है, लेकिन उसमें डेंगू का जिक्र नहीं किया गया है। आरटीपीसीआर जांच में अगर निजी लैब में भी डेंगू की पुष्टि होती है, तो उसे माना जाता है। कन्फर्म करने के लिए सैंपल को मेडिकल कॉलेज भी भेजा जाता है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed