{"_id":"579a61454f1c1be41321e756","slug":"mrt-bulandsher-marg-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच- 58 के बाद मेरठ-बुलंदशहर हाईवे भी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच- 58 के बाद मेरठ-बुलंदशहर हाईवे भी बंद
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 29 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गये हैं। बुधवार रात 12 बजे से ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-58 (दिल्ली- देहरादून हाईवे) को जहां पूरी से बंद कर दिया था। वहीं, एसपी ट्रैफिक किरन यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह हापुड़ मार्ग को भी पूरी तरह से बंद कर दिया। ट्रैफिक के हालात इस तरह बिगड़े हैं कि शहर में अधिकांश स्थानों पर कार भी प्रतिबंधित कर दी गई।
दिल्ली और बुलंदशहर हाईवे के बंद होने के कारण बिजली बंबा बाईपास को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शिवरात्रि पर एक अगस्त को शिवालयों में जलाभिषेक होना है। लाखों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। मेरठ में 23 जुलाई की रात से भारी वाहनों को बंद करते हुए नेशनल हाईवे-58 (दिल्ली- देहरादून हाईवे) को वनवे कर दिया गया था। 27 जुलाई की रात से दिल्ली- देहरादून हाईवे को पूर्णत: बंद कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस से जारी किये गये पास के अलावा सिर्फ कांवड़िये ही इस रोड पर चल सक ते हैं।
टीएसआई संतोष कुमार ने बताया कि हापुड़ मार्ग (बुलंदशहर हाईवे) पर डिवाइडर नहीं है। जिसके चलते इस रोड पर हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस और ग्वालियर की तरफ जाने वाले कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए 26 जुलाई की रात 12 से कार और बाइक को छोड़कर अन्य सभी वाहनों को किठौर की तरफ डायवर्ट कर दिया था। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से बुलंदशहर हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस पर सिर्फ पास धारक वाहनों के अलाव कांवड़िये ही चलेंगे।
विज्ञापन
ऐसे हो रहा रूट डायवर्जन
मेरठ से गाजियाबाद-दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड के रास्ते किठौर होकर हापुड़ भेजा जा रहा है। रोडवेज बसें और अन्य वाहन इसी मार्ग से मेरठ आ रहे हैं।
- हापुड़ और बुलंदशहर की तरफ जाने वाले वाहन तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होते हुए किठौर के रास्ते से हापुड़ की तरफ डायवर्ट किए जा रहे हैं। हापुड़ और बुलंदशहर की तरफ से आने वाले वाहन भी इस मार्ग से आ रहे हैं।
- दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर पूरी तरह से वाहन बंद होने के बाद बिजली बंबा बाईपास को भी बंद कर दिया गया है। हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी और दिल्ली रोड पर सुपरटेक के पास बैरियर लगा दिये गये हैं।
- शहर में बेगमपुल से लेकर परतापुर और मोदीपुरम तक भी दिल्ली रोड पर सभी वाहन बंद कर दिये गये हैं। वहीं, बेगमपुल से हापुड़ अड्डा और हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक तक भी वाहन बंद किये गये हैं।
- दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर शहर में कहीं भी ई रिक्शा, टेंपो और अन्य चार पहिया वाहनों को पूरी तरह से बंद किया गया है। शहर में जाम के कारण कार पर भी अधिकांश स्थानों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- हापुड़ रोड पर कांवड़ियों और पास वाले वाहनों को छोड़कर पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के बाद अब हापुड़ जाने के लिए गढ़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।