फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MPS Moradabad won the junior category final

Meerut News: जेनेक्स और एजेक्स फुटबाल क्लब की शानदार जीत

Fri, 16 Jan 2026 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
MPS Moradabad won the junior category final
मेरठ..कंवलजीत..तोपख़ाना मैदान में दुर्गा सिंह ट्रॉफी टूर्नामट के दोरान मैच में खेलते खिलाड़ी.....
तोपखाना फुटबाल मैदान में चल रही दुर्गा सिंह मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें जेनेक्स फुटबाल क्लब और एजेक्स क्लब की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

पहला मैच एलाइट एफसी व जेनेक्स एफसी के बीच खेला गया। मैच के पहले हॉफ के 10वें मिनट में जेनेक्स एफसी के कार्तिक ने अपनी टीम का पहला गोल करके स्कोर एक जीरो कर दिया। उसके 5 मिनट बाद ही जेनेक्स एफसी को पेनल्टी मिली जिस पर तुषार ने अपनी टीम का दूसरा गोल करके स्कोर दो जीरो कर दिया। मैच के पहले हाफ में एलाइट के खिलाड़ियों ने गोल का अंतर कम करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गोल का अंतर कम नहीं कर पाए। दूसरे हॉफ में खेल काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन

30वें मिनट में जेनेक्स एफसी के तुषार बाटला ने अपनी टीम का तीसरा गोल करके 3-0 से जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच एजेक्स एफसी व रज्जन स्पोर्टिंग के मध्य खेला गया l मैच का पहला हाफ बराबरी पर रहा। एजेक्स एफसी के खिलाड़ियों ने कई अच्छे अवसर बनाए, लेकिन रज्जन स्पोर्टिंग के युवा खिलाड़ियों ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। दूसरे हाफ के 10वे मिनट में एजेक्स एफसी के अर्पण ने पहला गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। खेल के अंतिम दौर में एजेक्स एफसी के कुणाल ने दूसरा निर्णायक गोल करके अपनी टीम को 2-0 से विजय दिला दी। पहले मैच के मुख्य अतिथि मेरठ फुटबाल संघ के संरक्षक उदय भान सिंह, महिपाल सिंह तोमर, सतीश तोमर व अजय तोमर आदि रहे। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि संघ की उपाध्यक्ष रिचा सिंह, अनीता त्यागी व रीटा वर्मा रहीं l निर्णायक गुरदेव सिंह व सह निर्णायक ललित वर्मा, जुबेर खान, दानिश अहमद रहे। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच जेनेक्स एफसी के तुषार रहे तथा दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच एजेक्स एफसी के अर्पण रहे। इस दौरान सचिव ललित पंत, जय सिंह, लूकस, वेद प्रकाश, अशोक भटनागर, पॉल थॉमस, राजेंद्र सिंह रंजन, रामदास, सतीश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed