{"_id":"6969547e4815d9dbdf002b5b","slug":"mps-moradabad-won-the-junior-category-final-meerut-news-c-72-1-mct1009-147253-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमपीएस मुरादाबाद ने जीता जूनियर वर्ग का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमपीएस मुरादाबाद ने जीता जूनियर वर्ग का फाइनल
विज्ञापन
14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एमपीएस मुरादाबाद की टीम ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को सात रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का आयोजन गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान में चला रहा है।
फाइनल मुकाबले में एमपीएस मुरादाबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। इसमें धैर्य ने 43, निहाल ने 41, अश्मित ने 40 और वंश ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु ने 40, अभय, अरहान और कुणाल ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी। टीम की ओर शौर्य ने 44, प्रिंस ने 43, सहल ने 41, अरनव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल ने तीन, अली और फैज ने दो दो विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज जीटीबी के रिहान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ऋषभ के रिहान को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एमपीएस के फैज को चुना गया। अयान, समीर, अरहान, कुणाल, शिवा, आईस अयान मुरादाबाद आदि को विशेष पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि वरुण गोयल ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षित गोयल ने की। व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष विवेक कोहली, आयोजन सचिव अतहर अली, इंद्रजीत सिंह सलवान, डॉ संजय जैन, प्रधानाचार्य आईटीआई संजीव कुमार, कुलदीप सिंह, आनंद कश्यप, राहुल दत्ता, सौरभ, दत्ता, अमित राजपूत, अरमान अंसारी आदि का विशेष योगदान रहा।