फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP writes letter to run Rapid and Metro before Diwali

Meerut News: दिवाली से पहले रैपिड व मेट्रो चलाने के लिए सांसद ने लिखा पत्र

Sat, 11 Oct 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
MP writes letter to run Rapid and Metro before Diwali
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत (रैपिड) रेल और मेरठ मेट्रो ट्रेन का दिवाली से पहले संचालन कराने की मांग की है। सांसद ने कहा कि नमो भारत एक्सप्रेस रेल सेवा और मेरठ मेट्रो सेवा का पूर्ण संचालन मेरठ के लोगों के लिए अति आवश्यक है। ये दोनों परियोजनाएं मेरठ-एनसीआर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मजबूती से जोड़ने वाली क्रांतिकारी पहल हैं। ये मेरठ-एनसीआर की आर्थिक एवं सांस्कृतिक प्रगति में भी अहम योगदान देंगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए दोनों ट्रेन सेवाओं के चलने से लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को यह अनुमान था कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के अवसर पर इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इससे उन्हें आवागमन में बेहतर सुविधा मिलती। ऐसा नहीं होने से लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed