फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Varun Gandhi said, need to strengthen democracy

सांसद वरुण गांधी बोले, लोकतंत्र को ज्यादा मजबूत बनाने की जरूरत

Fri, 17 Nov 2017 08:42 PM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
डिजिटम टीम/ मेरठ Updated Fri, 17 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
MP Varun Gandhi said, need to strengthen democracy
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हमें लोकतंत्र को और ज्यादा मजबूत बनाना है। शुक्रवार को मवाना रोड स्थित जेपी इंस्टीट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने विचार रखें। वरुण गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह समाज और देश के लिए अपने योगदान को महसूस करें और उसे समझें। उन्होंने कहा आरटीआई और पीआईएल जैसे अधिकार किस लिए दिए गए हैं ताकि हम उनका उपयोग कर सकें। 

विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत हैं लेकिन, अभी और मजबूत करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने देश विदेश के कई उदाहरण देते हुए कहा कि युवराज तकनीक का उपयोग कर अपनी आमदनी के साथ देश और समाज की सेवा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : संजय भंसाली के सिर पर 5 करोड़ का इनाम रखने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी का स्वागत कॉलेज के चेयरमैन जय प्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष डॉक्टर हरिओम अग्रवाल ने बुक देकर किया। वरुण गांधी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौजवान को राजनीति में आना चाहिए। जिससे देश की राजनीति अलग दिशा में जाए। कहा कि बॉलीवुड हो या राजनीति काफी हद तक परिवारवाद चला आ रहा है। जिसे बदलने की जरूरत है। वरुण गांधी ने कहा कि लोगों के प्रति बनाए जाने वाली नीतियां संसद में बैठे एसी के कमरों के बजाय लोगों के बीच जाकर उनसे बात कर बनानी चाहिए। छात्रों को अनेक उदाहरणों के साथ एक ही युवा शक्ति के बारे में भी बताया। साथ ही उनकी तरक्की का बखान करते हुए उन कामयाब युवाओं की तरह कार्य करने की बात कहीं। देश की गरीब स्थिति पर भी वरुण गांधी ने वार किया। कहा कुछ जगह अभी भी ऐसी हैं, जहां के बच्चों को सेब, केले तक नसीब नहीं होते और कहीं अमीर लोगों के बच्चे फल खाना पसंद नहीं करते हैं। वरुण गांधी ने इस दौरान पौधा-रोपण किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed