फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Sports Festival: Senior citizens also participated in the race and won medals

सांसद खेल महोत्सव : वरिष्ठ नागरिकों ने भी लगाई दौड़, पदक जीते

Mon, 10 Nov 2025 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival: Senior citizens also participated in the race and won medals
- मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में हुआ खेल स्पर्धाओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के आठवें दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी खेल आयोजित किए गए। प्रतिभागी वरिष्ठ नागरिकों ने भी दौड़ लगाकर पदक जीते। उनमें पूरा उत्साह नजर आया।
मुख्य अतिथि डॉ. विशाल अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के जोश के आगे उसकी उम्र मायने नहीं रखती। वरिष्ठ नागरिकों की 100 मीटर दौड़ में ओमवीर सिंह प्रथम, जान मोहम्मद द्वितीय, प्रमोद तृतीय, 400 मीटर में प्रकाश प्रथम, ओमवीर सिंह द्वितीय, जान मोहम्मद तृतीय रहे। वहीं, लेमन स्पून रेस अंडर - 18 बालिका वर्ग में रोज़वुड स्कूल की बुशरा प्रथम, जन्नत द्वितीय रहे, प्रेसीडेंसी स्कूल की अक्षिका तृतीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में जेपी एकेडमी के कुणाल प्रथम, बाल विहार स्कूल के उज्ज्वल द्वितीय और दीपांशु तृतीय, अंडर -14 बालिका वर्ग में रोज़वुड स्कूल की आयशा प्रथम, बाल विहार स्कूल की अश्का द्वितीय कुबेर स्कूल की स्नेहा तृतीय, अंडर - बालक वर्ग में जेपी एकेडमी के क्रमशः कृष प्रथम, प्रेमांश द्वितीय, दीपक तृतीय रहे। अंडर- 12 बालिका वर्ग में आदर्श स्कूल से चारू प्रथम, जेपी कॉल्स की अलीना द्वितीय, आदर्श स्कूल की मिस्टी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-12 बालक में आदर्श स्कूल की अवि प्रथम, जेपी कॉल्ट्स से हर्ष द्वितीय और अबुबकर तृतीय रहे। वहीं, सैक रेस डर-12 बालिका वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल की अबीरा प्रथम, श्रीराम विद्यापीठ की शिखा द्वितीय, कुबेर स्कूल से आरोही तृतीय, अंडर- 14 बालिका वर्ग में डीएम स्कूल से यशिका प्रथम, पार्थ स्कूल की दिव्यानी द्वितीय, बाल विहार स्कूल से अर्सला तृतीय रहे। अंडर-18 में कुबेर स्कूल की श्रेया प्रथम, अंडर-12 बालक वर्ग में बाल विहार से हर्ष प्रथम, एसबीवीएम से जुनैद द्वितीय, जेपी कॉल्ट्स से अयांश तृतीय, अंडर-14 बालक वर्ग में बाल विहार से अतसाहब प्रथम, जेपी एकेडमी से कृष द्वितीय, कुबेर स्कूल से दीवांश तृतीय रहे।अंडर-18 बालक वर्ग में जेपी एकेडमी से दीपक प्रथम, कुबेर से अभिनव द्वितीय और बल विहार से अनस तृतीय रहे। कार्यक्रम में अनुराग अग्रवाल सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed