{"_id":"5dd65a2a8ebc3e54fb5d2613","slug":"mp-rajendra-agarwal-raise-the-case-of-kidnapping-of-meerut-girl-in-parliament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संसद में गूंजा मेरठ से अपहृत युवती का मामला, पाकिस्तानी युवक से कनेक्शन, दुबई में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में गूंजा मेरठ से अपहृत युवती का मामला, पाकिस्तानी युवक से कनेक्शन, दुबई में मिली लोकेशन
Thu, 21 Nov 2019 03:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
संसद में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी युवक के लव जिहाद में फंसी मेरठ की युवती के अपहरण का मामला गुरुवार को संसद तक गूंजा। पुलिस के अनुसार युवती की लोकेशन दुबई में मिली हैं।
विज्ञापन
अब एक तरफ जहां युवती के पाकिस्तानी युवक के साथ होने की चर्चाएं तेज हैं वहीं दुबई से युवती को वापस देश में लाना बड़ी चुनौती बन रहा है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय द्वारा गंभीरता दिखाने को लेकर मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो व्यापारी की बेटी की दुबई में होने की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान के जिस युवक से वह फेसबुक पर चैटिंग करती थी, इसी युवक पर युवती के अपहरण का आरोप है। युवती का सुराग लगने के बाद अब पुलिस-प्रशासन उसकी घर वापसी के लिए प्रयास कर रहा है। वहीं, बेटी के दुबई में होने का पता चलते ही परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
व्यापारी की बेटी एक प्ले स्कूल में पढ़ाती थी। चार नवंबर को ही युवती का पासपोर्ट बना था। आठ नवंबर की सुबह युवती स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन लापता हो गई थी।
कंकरखेड़ा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो परिजनों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिलकर गुहार लगाई थी। जिसके बाद एसएसपी ने तीन टीमें गठित की। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस नदीम नाम के युवक से युवती फेसबुक पर चैटिंग करती थी, वह पाकिस्तान का है और दुबई में रहकर नौकरी कर रहा है।
युवती को दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अगवा किया गया। युवती दुबई गई या नहीं इसके लिए पुलिस ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय (एफआरआरओ) से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती दुबई पहुंच चुकी है।