फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP raised the demand for setting up a sports injury center in Meerut

सांसद ने मेरठ में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापना की मांग उठाई

Sun, 14 Feb 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
MP raised the demand for setting up a sports injury center in Meerut
सांसद ने मेरठ में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापना की मांग उठाई
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को शून्यकाल के दौरान संसद में मेरठ में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश की खेलकूद संबंधी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। मेरठ सहित संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से निकले हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी, शूटिंग एवं तीरंदाजी के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेलते समय खिलाड़ी अनेक प्रकार की चोटों के शिकार होते हैं जिनके इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता होती है। इस प्रकार की चिकित्सा प्रदान करने के लिए वर्तमान में पूरे उत्तर प्रदेश में कोई भी स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर नहीं है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले इस क्षेत्र में सेंटर की स्थापना करना अत्यंत आवश्यक है। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज परिसर जिसके लिए उपयुक्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed