UP: सांसद अरुण गोविल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कह दी ये बात, पीएम की तारीफों के पुल बांधे
मेरठ में सांसद अरुण गोविल ने ऑपरेशन सिंदूर, अयोध्या राम मंदिर, डिजिटल इंडिया से लेकर महिला सशक्तिकरण तक मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। 11 साल की इस यात्रा की उपलब्धियों को भाजपा जनता के बीच जाकर बता रही है। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर नाम से हाल ही में संपन्न सैन्य अभियान मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’नीति का स्पष्ट प्रमाण है।
‘संकल्प से सिद्धि’ तक मोदी सरकार की उपलब्धियों पर सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। वर्ष 2014 में भाजपा ने एक संकल्प के साथ सत्ता संभाली थी जो 2025 में साकार होता दिखाई दे रहा है। अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कार्य रहा। ऑपरेशन सिंदूर नाम से हाल ही में संपन्न सैन्य अभियान मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट प्रमाण है।
यह भी पढ़ें: कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा
सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में भारत ने आक्रामक रुख दिखाया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन मूल्यों का प्रतीक है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जन धन योजना में 55 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए। डिजिटल भुगतान में जबरदस्त वृद्धि हुई है। 2018-19 में 2,338 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 16,443 करोड़ लेनदेन हुए।
महिला सशक्तिकरण के मामले में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 2.7 करोड़ से अधिक घरों का स्वामित्व महिलाओं के नाम हुए। मुद्रा योजना के अंतर्गत 70 प्रतिशत ऋण महिलाओं को वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में बकरीद पर कुर्बानी के अवशेष को लेकर हंगामा, पालिका कर्मचारियों पर फेंकने का आरोप
मुद्रा योजना से 52 करोड़ ऋण वितरित, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिला। स्टैंड-अप इंडिया के अंतर्गत 61,000 करोड़ रुपये एससी/एसटी और महिलाओं को मिले। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 1.76 लाख आरोग्य मंदिर स्थापित हुए।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से 27 लाख से अधिक कारीगर और शिल्पकार लाभान्वित हुए। ग्रामीण विकास की बात करें तो जल जीवन मिशन के तहत 2019 में 16.7 प्रतिशत ग्रामीण जल कनेक्शन से बढ़कर 2025 में 80.2 प्रतिशत तक की उपलब्धता। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत गांवों का विद्युतीकरण हुआ है।