फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Motivated students to use the language correctly

Meerut News: विद्यार्थियों को भाषा के सही प्रयोग के लिए प्रेरित किया

Fri, 17 Apr 2026 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Motivated students to use the language correctly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को बीएड विभाग की ओर से भाषा दक्षता पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्रथम वर्ष के ईपीसी पाठ्यक्रम के तहत हुई।
डॉ. ऋचा राणा ने संयोजन किया। कार्यशाला में डॉ. रवींद्र प्रताप राणा और प्रो. उषा साहनी अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. राणा ने प्रभावी संप्रेषण को शिक्षक की सफलता का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भाषा के सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभिव्यक्ति कौशल व व्यावसायिक दक्षता के विकास पर भी जोर दिया। प्रो. साहनी ने अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए निरंतर अभ्यास, सही उच्चारण और आत्मविश्वास को आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी को व्यावहारिक रूप में अपनाने का प्रोत्साहन दिया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने भाषा दक्षता को प्रभावी शिक्षक बनने के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रथम दिवस में बीएड विभाग से डॉ. शालिनी सिंह और डॉ. दीपा गुप्ता ने अपने प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. आशीष पाठक ने किया। डॉ. ऋचा राणा ने इसका संयोजन किया। बीएड विभाग प्रभारी डॉ. भावना सिंह सहित समस्त प्राध्यापकों और छात्राओं ने इसमें सक्रिय सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed