फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   moti jade paalne

मोतियों के पालने में झूलेंगे नंदलाल

Sun, 21 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 21 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
moti jade paalne
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कान्हा के जन्मदिन के लिए बाजार सज गए हैं। उनके सिंहासन से लेकर बिस्तर, अंग वस्त्र की कई वैरायटी मार्केट में हैं। प्रोडक्ट के अनुसार उनकी कीमत तय है। लड्डू गोपाल की मूर्ति 55 रुपये से दस हजार तक में मिल रही है। शहरवासी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर बांसुरी, शृंगार का सामान, मोतियों की माला, पालना एक से बढ़कर एक है। पीतल, जरकन की बनीं मूर्तियों श्रद्धालुओं को लुभा रही हैं। सोने सा दिखने वाले सिंहासन से भी नजर हट नहीं रही है। अंग वस्त्र तो मखमली हैं।
विज्ञापन

 
55 रुपये से दस हजार के कन्हैया
बाजार में 55 रुपये से लेकर 10 हजार तक के कान्हा मिल रहे हैं। लंबाई और चौड़ाई के अनुसार मूर्तियों की कीमत है। पीतल के कान्हा अधिक डिमांड में हैं। कई मूर्तियां तो सोने की तरह लग रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इन मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ाई गई है। ये देखने में काफी सुंदर लग रही हैं। लोग इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसी हैं कन्हैया की मूर्ति
भगवान श्रीकृष्ण रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे हैं। जहां पीतल के लड्डू गोपाल सुंदर वस्त्रों में सजकर पलने में झूल रहे हैं, वहीं मनमोहक बांसुरी बजाते कन्हैया भक्तों को रिझाते नजर आ रहे हैं। बाजार में उपलब्ध भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां मुंबई में तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कान्हा का शृंगार
जरकन से तैयार सिंहासन - 8200 रुपये
झूला झूलती पीतल से बनी कन्हैया की मूर्ति 5600 रुपये
भगवान श्रीकृष्ण की मोतियों की माला -  40- 600 रुपये
पीतल के लडडू गोपाल -  10- 2200 रुपये
कन्हैया की बांसुरी    -  10- 400 रुपये
भगवान श्रीकृष्ण के कुंडल - 20-60 रुपये
नंद गोपाल का बिस्तर    - 25- 90 रुपये
कन्हैया के वस्त्र -   55- 8 हजार रुपये

मुंबई में तैयार होती है मूर्ति
शृंगार विक्रेता अतुल गुप्ता का कहना है कि जरकन से बनी भगवान की मूर्तियां मुंबई में तैयार की जाती हैं, जबकि कन्हैया के वस्त्र मेरठ में ही बनते हैं। पिछली साल के मुकाबले इस वर्ष 10 प्रतिशत महंगाई बढ़ी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की मूर्ति और शृंगार की विक्री हर साल बढ़ती है। इस बार भी कारोबार अधिक होने की उम्मीद है। श्रद्धालु दुकान पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।

 
मंदिरों में मचेगी धूम

24-25 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिरों में अभी से तैयारी शुरू हो गई है। दो दिन तक मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। रात भर जागरण और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस्कान की ओर से पांच दिन तक भैसाली मैदान में भव्य आयोजन होगा। इसमें देशभर के श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed