{"_id":"698260dece819e49f30ecfe4","slug":"mothers-lover-pressuring-daughter-to-have-sex-meerut-news-c-72-1-mct1011-148266-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां का प्रेमी बेटी पर डाल रहा संबंध बनाने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां का प्रेमी बेटी पर डाल रहा संबंध बनाने का दबाव
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपनी मां के प्रेमी पर अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने सोमवार को थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी मां का एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पिता इसका विरोध करते हैं तो आरोपी मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इसी वजह से उसके पिता नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं।
आरोप है कि एक फरवरी को मां के प्रेमी ने उसे अश्लील मैसेज भेजे और उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती ने इसका विरोध किया तो मां और प्रेमी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। युवती ने तत्काल अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता नोएडा से मेरठ पहुंचे और पुलिस के साथ घर पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले प्रेमी मौके से फरार हो गया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।