{"_id":"572e4e524f1c1ba2125cd29b","slug":"mothers-day-par-rangarag-karyakram-hue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स-डे पर रंगारंग कार्यक्रमों से मनमोहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स-डे पर रंगारंग कार्यक्रमों से मनमोहा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
मदर्स डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स-डे के उपलक्ष्य में स्कूलों सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने कार्यक्रमों से सबका मनमोह लिया। वहीं विजेताओं को सम्मानित किया गया।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में मदर्स-डे के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल किया गया। वहीं रविंद्रनाथ ठाकुर की जयंती भी मनाई। प्रधानाचार्य अर्णव कुमार गांगुली ने रविंद्रनाथ ठाकुर और मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम में गीता ने विजेताओं को समानित किया। स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार, पद्मिनी, शोभना, संगीत, अंशुल, आदि मौजूद रहे।
वहीं पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मदर्स-डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक राजेश मित्तल एवं निदेशिका दीप्ति मित्तल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
राका गौड़ और हेनसी शर्मा का सहयोग रहा। उधर, पल्लवपुरम जेएस एकेडमी में संस्था अध्यक्ष सुभाष गुर्जर और पंकज चौधरी ने मदर्स-डे के बारे में बताया। लावड़ सोफीपुर मार्ग स्थित वॉलटेक कॉलेज में मदर्स डे पर पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य शिवांगी चौहान, रवि प्रभात, जयंत, रचना, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कविता सुनाकर मनमोहा
मेरठ। कृष्णा सैनिक पब्लिक स्कूल खेड़ा बलरामपुर में मदर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने मम्मियों के लिए ग्रिटिंग कार्ड बनाए। प्रियांशी, श्वेता ने कविता सुनाकर सबका मनमोह लिया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बधाई दी। इस दौरान शिक्षिका संतोष, आरुषी, रश्मि आदि मौजूद रहीं।
बच्चों ने सुनाई मां को समर्पित कविता
मेरठ। एसबीएस पब्लिक स्कूल शिवपुरम में शनिवार को मदर्स-डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने मां को समर्पित कहानियां और कविताएं सुनाई। छात्र रितेश सोना, शशांक प्रजापति और अर्पिता के गीतों की सराहना की। लेखन और शूटिंग आदि प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को प्रबंधक ब्रह्म सिंह और उनकी पत्नी सुंदरी देवी ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूल पार्टी का मजा लिया। मंगल सैन, हेमंत कुमार, प्रिंसिपल आरती कन्नौजिया, उषा शर्मा, सुधा गुप्ता, राहुल कुमार और शंभूदास आदि मौजूद रहे।
मदर के लिए बनाए कार्ड..
मेरठ। जागृति विहार स्थित बचपन प्ले स्कूल में मदर्स-डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी मदर के लिए शुभकामना कार्ड बनाए। कविता के माध्यम से बच्चों ने मां का महत्व बताया। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य मीनाक्षी पंत ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
मां जीवन की अमूल्य निधि
कंकरखेड़ा। ाद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में मदर्स डे केे उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने भाषण, समूह गीत और नृत्यों द्वारा माताओं के प्रति अपने भाव व्यक्ति किए। बच्चों ने मेरी मां नामक लघु नाटिका का मंचन किया। चेयरमैन डॉ. ओमपाल, प्रधानाचार्या अनुरंजनी अग्रवाल मौजूद रहीं। श्रद्धापुरी फेज 2 स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में भी बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन अमित गिरि, अनीता गोस्वामी ने बच्चों को मां के महत्व की जानकारी दी।
बच्चे बोले हैप्पी मदर्स डे
मेरठ। भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल मंगतपुरम में मदर्स-डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल अंजू गोयल ने बधाई दी। प्रीति शर्मा, प्रभजीत कौर, सीमा अग्रवाल ने सहयोग दिया।
शताब्दी पब्लिक स्कूल में सोनल ने कविता पढ़ी। प्रबंधक अमित नेहरा, प्रिंसिपल नीता भारद्वाज ने सहयोग दिया। दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में छात्राओं ने मां से जुड़े यादगार पल साझा किए। अनुपम कृति, आशू सैनी, हिना के कार्ड को सभी ने सराहा।
प्रिंसिपल आभा अग्रवाल ने बधाई दी। फ्लोरा डेल्स स्कूल मुरारीपुरम में बच्चों ने डांस के जरिए हैप्पी मदर्स डे मनाया। कुसुम गोयल और प्रधानाध्यापिका चारु सिंघल ने बधाई दी। संचालन मंशा और पूजा ने किया।
शास्त्रीनगर स्थित किड्जी फ्रैंचाइजी उषा मांटेसरी स्कूल में मम्मियों के लिए विदा आउट फायर कुकिंग हुई। सोनाली विजेता और नेहा उप विजेता बनी। प्राची गुप्ता, राशि जैन, दिव्या, पल्लवी, तनु और प्रिया ने सहयोग दिया।