फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother's Conference organized in Swami Vivekananda Inter College

Meerut News: स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मातृ सम्मेलन आयोजित

Sun, 28 Dec 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Mother's Conference organized in Swami Vivekananda Inter College
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सदरपुर
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सदरपुर स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्र-छात्राओं की माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं। मातृ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-मातृ संबंध एवं बच्चों को शिक्षा एवं अनुशासन के प्रति जागरूक करना है। इसमें मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक मनोज तोमर, अध्यापक रामगोपाल, अहसान अली, मंजु, विनिता, नेहा, काजल, खुशी, रमन कुमार, अभिषेक, जतिन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मातृ सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषय पर जैसे सोशल मीडिया, बुजुर्गों का सम्मान एवं विद्यार्थियों के अनुशासन एवं संस्कारों पर चर्चा की गई। प्रबंधक मनोज कुमार ने उपस्थित माता से कहा कि अपने बच्चों को घर में बड़ों का आदर व सम्मान कराने की शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि यदि बच्चा आपकी ना सुने तो तुरंत स्कूल को सूचित करें। स्कूल उनको अनुशासन का पाठ पढ़ाएगा। सभी माताओं का सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed