फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother said... the son formed a dangerous conspiracy with friends, killed

मां बोली... बेटे ने दोस्तों संग रची खतरनाक साजिश, फिर किया कत्ल

Tue, 12 Sep 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 12 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mother said... the son formed a dangerous conspiracy with friends, killed
मां बोली, बेटे ने दोस्तों संग मिलकर की हत्या

मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में हर्षित हत्याकांड में साजिशकर्ता हत्यारोपी की मां रेखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसकी बेटी का हर्षित के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही परिवार इसके बारे में जानते थे। बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं, हर्षित का पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


सरधना रोड स्थित अशोक नगर कॉलोनी निवासी हर्षित चौधरी (14) पुत्र स्व: राज कुमार चौधरी की उसी के घर पर उसके रिश्तेदार पंकज और उसके अन्य साथियों ने रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। हर्षित के परिजनों ने रिश्तेदार पंकज व उसकी मां रेखा और पंकज के दोस्त मनीष निवासी रोहटा समेत आठ लोगों पर केस कराया। पुलिस ने आधी रात को ही रोहटा में दबिश देकर रेखा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली। पुलिस ने रेखा की निशानदेही पर मुख्य आरोपी व उसके दोस्तों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम 
सोमवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद हर्षित का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां ममता उर्फ मुन्नी अपने बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गई। दोनों बहन स्वाति और शिखा का भी रो रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी व रिश्तेदार पीड़ित परिवार का ढांढस बांधने में लगे थे। करीब एक घंटे बाद परिजन, रिश्तेदार शव को शमशानघाट ले गए। जहां पर बड़े भाई सुमित ने हर्षित को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : स्कूल से लौट रहे किशोर की अगवा करके हत्या, मांगी थी 50 लाख की फिरौती

सुमित था टारगेट

Mother said... the son formed a dangerous conspiracy with friends, killed
बेटे की हत्या के बाद सदमे में मां

हर्षित के भाई सुमित ने बताया है कि हत्यारोपी पंकज उसको कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। इसको देखते हुए वह इंटर के बाद पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ चला गया था। वह उसको मारना चाहता था, लेकिन छोटे भाई की उसने हत्या कर दी। पंकज उनका रिश्तेदार है। पंकज की बहन से सुमित का प्रेम प्रसंग था। दोनोें परिवार में इसको लेकर कई बार मीटिंग भी हुई।

आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी पंकज और उसके दोस्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए हर्षित के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों ने पांच गोली चलाई थीं। एक गोली हर्षित के सिर में लगी, जिसके चलते उसकी मौत हुई।

सीओ दौराला विजय प्रकाश का कहना है कि मुख्य आरोपी और उसके दोस्तों की तलाश में सोमवार को भी रोहटा में दबिश दी गई। आरोपी अपने घर पर गाड़ी खड़ी करके दोस्तों के साथ फरार हो गया है। नामजद रेखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

पढ़ें : बेटी... पिता जी अब बर्दाश्त नहीं होगा, सुपारी देकर Facebook फ्रेंड से करा दिया कत्ल

एक साल से था दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग

Mother said... the son formed a dangerous conspiracy with friends, killed
विलाप करते परिजन

हर्षित के चाचा प्रवीण ने बताया कि एक साल पूर्व पंकज की बड़ी बहन की शादी हुई थी, जिसमें उनका पूरा परिवार गया था। जहां पर सुमित और पंकज की बहन की मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। सुमित युवती से करीब सात साल छोटा था।  

अगर दूरी बनाई तो आत्महत्या कर लूंगी
सुमित और युवती के प्रेम प्रसंग के चलते रिश्तेदारी में भी दरार आ गई थी। सुमित के पिता नहीं हैं, मां मुन्नी को खतरा था कि कहीं उसके बेटे के साथ अनहोनी न हो जाए। मुन्नी के समझाने पर सुमित युवती से दूरी भी बनाने लगा। जिस पर युवती धमकी देती कि अगर दूरी बनाई तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसने पूठखास की गंगनहर पर जान देने का प्रयास किया था। चंडीगढ़ से वापस बुलाने के लिए वह सुमित और उसके परिजनों पर दबाव बना रही थी। 

ग‌ुस्से वाला था पंकज, दोस्त भड़काता था 
मुख्य आरोपी पंकज चौधरी की मां रेखा को देर रात महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक रेखा ने बताया कि पंकज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में एकलौता पुत्र है। वह नशे का आदी हो गया था। वह बहुत ही गुस्से वाला है। बहन और सुमित के प्रेम प्रसंग को लेकर वह बहुत गुस्सा करता था। वह उसे समझाती रहती थी, लेकिन उसका दोस्त मनीष उसे भड़काता रहता था। वह उसके भड़काए में बहुत जल्दी आता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed