फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother's call was coming, son's body was lying on the road

मॉ की आ रही थी कॉल, खून से सड़क पर लथपथ पड़ा था लाल

Fri, 10 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mother's call was coming, son's body was lying on the road
राहुल (फाइल फोटो)
- मोदीपुरम में हाईवे पर राहुल की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/मेरठ। हाईवे पर मोदीपुरम में बुधवार रात तेज रफ्तार रोडवेज बस से राहुल की मौत हो गई थी। जिस जगह हादसा हुआ वहां खून और पास में काला तेल पड़ा हुआ है। मोदीपुरम में निर्माणधीन ओवरब्रिज के बाहर निकलते सरियों और बस के आगे हिस्से में फोटोग्राफर राहुल का शव फंसा रहा। करीब 15 मिनट उसके शव को निकालने में लगे। तभी मां की कॉल राहुल के मोबाइल पर आ रही थी, लेकिन किसी की भी हिम्मत फोन रिसीव करने की नहीं हुई।
सिवाया गांव निवासी दिनेश कुमार एक सामान्य परिवार से है। उनके तीन बेटे रविंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता (26) और मनीष गुप्ता है। राहुल पल्हैड़ा में फोटोग्राफी की दुकान करता था। मनीष गुप्ता कृषि विवि में कार्यरत है। राहुल रात में किसी का अर्जेंट फोटो लेकर बाइक से आ रहा था। मोदीपुरम में विशाल मेगा मार्ट के सामने उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने तेज गति व लापरवाही के चलते राहुल को कुचल दिया। सूचना पर परिजन पहुंच गए, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना राहुल की मां को नहीं दी। वह रातभर राहुल के सही होने की दुआ करती रही, लेकिन सुबह जब उसे मौत की सूचना मिली तो वह दहाड़ मारकर रोने लगीं और बेहोश हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब दोपहर में युवक का शव गांव लाया गया तो हर किसी की आंखें नम हो गई। गांव के ही श्मशान में करीब तीन बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई रविंद्र ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

---------
चालक बस रोकता तो बच सकती थी राहुल की जान
- लापरवाही बस चालक की और जान राहुल की चली गई
मोदीपुरम। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में बस की गति इतनी तेज थी कि बस के नीचे बाइक आने के बाद भी उसने बस नहीं रोकी। चालक मौके से जान बचाकर भाग रहा था, यदि बस आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज में न टकराती तो बस चालक बस नहीं रोकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रोडवेज बस शहर और हाईवे पर मौत बनकर दौड़ती रहीं है। यदि बस चालक ब्रेक लगाता तो शायद युवक की जान बच सकती थी। हादसा इतना वीभत्स था कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। बस के नीचे के हिस्से में बाइक समेत राहुल फंसा हुआ था। आधा दर्जन लोग भी चपेट में आकर घायल हुए। चीख पुकार मची थी। बस करीब 30 मीटर तक बाइक सवार राहुल को घसीटते रही और उसके बाद निर्माणाधीन ओवरब्रिज में जाकर टकराई। एसओ पल्लवपुरम दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि बस उत्तराखंड डिपो की है। बस को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। राहुल के पिता दिनेश की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एनएचएआई की भी है लापरवाही
मोदीपुरम। एनएचएआई ने कृष्णा कंस्ट्रक्शन को कार्य करने का ठेका दे रखा है। कंपनी की लापरवाही इतनी है कि सरिए बाहर की और निकाल रखे है वहां पर कोई सांकेतिक निशान भी नहीं लगा रखा है। ट्रैफिक लाइट की कोई व्यवस्था नहीं थी। सरियों को भी कवर नहीं किया गया। लंबे समय से यहां पर कार्य अधूरा पड़ा है। इसके चलते लोग परेशान है। आगे भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

कृषि विवि के शिक्षकों और भाजपाइयों ने दी सांत्वना
राहुल गुप्ता के चाचा अमित गुप्ता भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। राहुल गुप्ता की मौत पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. एसके लोधी, डॉ. सतेंद्र कुमार खारी, विश्मोहन नौटियाल, डॉ. हरिओम कटियार, विनय, डॉ. एसके लोधी आदि ने राहुल के परिजनों को सांत्वना दी। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, पार्षद विक्रांत ढाका, संजय गुप्ता, गौरव चौहान, गांव प्रधान जितेंद्र चौधर, भरत कुमार, विनय मोहन आदि भी सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed