फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mother of two children committed suicide along with her lover due to a love affair In Bijnor

UP: दो बच्चों की मां का 'देवर' से अफेयर... पहले प्रेमी के साथ हुई फरार, अब महिला ने 21 साल के युवक संग दी जान

Tue, 21 Oct 2025 02:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Oct 2025 02:33 PM IST
सार

बिजनौर में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ खुदकुशी कर ली। इससे पहले एक अक्तूबर को दोनों घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने दोनों को 14 दिन बाद बरामद कर लिया था। दिवाली पर दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
mother of two children committed suicide along with her lover due to a love affair In Bijnor
महिला और उसके प्रेमी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिजनौर के किरतपुर में प्रेम प्रसंग के चलते 39 साल की महिला ने अपने दो बच्चों को छोड़कर 21 साल के प्रेमी संग जहरीला पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। दोनों की एक साथ मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। दोनों की मौत के कारण गांव में दीपावली भी नहीं मनाई गई है। 
विज्ञापन


किरतपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला का गांव निवासी अपने रिश्ते के देवर (21) से अफेयर चल रहा था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर एक अक्टूबर 2025 को फरार हो गई। दोनों एकांत में जिंदगी जीना चाहते थे। मगर पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ थाना किरतपुर में रिपोर्ट दर्ज कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को तलाश किया और दोनों को 14 दिन बाद बरामद कर लिया। सूत्र बताते हैं कि थाने में महिला ने दोनों बच्चों को देखने के बाद भी प्रेमी संग जाने  के लिए कह दिया। लेकिन समझने-बुझाने पर वह अपने पति के साथ घर आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर को आरती अपने पति साथ चली गई। ठीक पांच दिन बाद दीपावली के दिन करीब एक बजे महिला और उसके प्रेमी घर से कुछ ही दूरी के फासले पर एक गन्ने के खेत में चले गए। यहां दोनों ने साथ में मिलकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 

प्रेमी ने अपने बड़े भाई को दी जहर पीने की सूचना
जब जहर का असर होने लगा तब प्रेमी ने अपने बड़े भाई को जहर पीने की सूचना दी। साथ ही बताया कि दोनों गन्ने के खेत में पड़े हैं। सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार समेत ग्रामीण खेत पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाया। 

 

इलाज के दौरान दोनों की मौत
एंबुलेंस चालक ने दोनों की नाजुक हालत देखते हुए किरतपुर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने दोनों को तुरंत बिजनौर भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान शाम पांच बजे दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचा दिया। मृतक महिला के पति शव बिजनौर से सीधे बैराज ले गए। जबकि प्रेमी का शव उसके परिजन गांव ले आए। 

 

गांव निवासी शख्स (45) की शादी साल 2011 में नजीबाबाद के गांव जहानाबाद निवासी महिला के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी 10 वर्ष और एक बेटा सात वर्ष है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, दो साल पहले महिला के जीवन में परिवार के एक युवक की एंट्री हो गई। 
 

देवर भाभी का अफेयर
दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। युवक के इश्क की खुशबू ग्रामीण तक पहुंची तो परिवार की इज्जत का वास्ता देकर दोनों को एक दूसरे से अलग कर दिया गया। युवक को गांव से बाहर रोशनाबाद हरिद्वार काम के लिए भेज दिया गया। 

 

मगर इश्क भूत उतरने की बजाय और परवान चढ़ गया। एक अक्तूबर को महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला पर प्रेम का भूत ऐसा चढ़ा कि उसे ना तो समाज की परवाह हुई और ना ही उसने अपने दो मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता की। दिवाली पर गांव में दो मौत से सन्नाटा पसरा है और ग्रामीण दोनों की चर्चाएं कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed