{"_id":"5b4f2a464f1c1b19208b563b","slug":"mother-of-three-children-in-up-left-with-her-lover-husband-seeks-justice-from-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, पति ने डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, पति ने डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
रामरती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला यूपी के सहारनपुर का है जहां एक महिला अपने पति व तीन को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पति ने जिलाधिकारी से प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रेमी से पत्नी वापस दिलाने की गुहार लगाई है।रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव चकवाली निवासी प्रदीप की शादी आठ साल पहले उसी थाना क्षेत्र के गांव घसौती में रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।
पति ने जिलाधिकारी को लिखा पत्न
प्रदीप का कहना है कि मंगलवार को प्रियंका बच्चों को रोता-बिलखता छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रियंका घर से कीमती सामान, सोने की चैन, अंगूठी व बीस हजार की नकदी भी अपने साथ ले गई है। महिला के पति ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पत्नी के प्रेमी पर कार्रवाई करने की बात कही।
पति का आरोप है कि उसका प्रेमी उसको बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। इसकी तहरीर थाने पर भी दे चुका है लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। विवाहिता के पति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए।