Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother Mary Festival in Sardhana; devotees pray for peace and well-being

Meerut News: सरधना में माता मरियम महोत्सव, भक्तों ने मांगी सुख-शांति

Tue, 03 Nov 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mother Mary Festival in Sardhana; devotees pray for peace and well-being
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार को कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन किए।
श्रद्धालुओं ने देश में सुख-शांति, रोगियों के स्वास्थ्य लाभ और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत ने माता मरियम के जीवन और संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माता मरियम प्रभु की कृपापात्र थीं और परमेश्वर ने उन्हें उनकी पवित्रता के कारण चुना। धर्मगुरुओं ने माता मरियम को ईश्वरीय ज्ञान और दया की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने मानवता को संवेदनशील बनने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा दी। प्रभु यीशु को जन्म देकर उन्होंने मानवता के उद्धार का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन

माता मरियम के भजनों का गायन, माला विनती और मिस्सा बलिदान संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं को परम प्रसाद भी वितरित किया गया। बीमारों और प्रार्थना अर्जी भेजने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष विनती की गई। फादर मुकेश रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु और माता मरियम के प्रति आस्था व्यक्त कर गुनाहों की क्षमा मांगी। उन्होंने मानवता के कल्याण, कष्टों की मुक्ति और देश-दुनिया में अमन-शांति की प्रार्थना की।

सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सं

सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सं

सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सं

सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed