फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-in-law sent to jail in marriage case

विवाहिता की मौत मामले में सास-ससुर को जेल भेजा

Wed, 30 Dec 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law sent to jail in marriage case
विवाहिता की मौत मामले में सास-ससुर को जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा। गांव खासपुर में सोमवार शाम विवाहिता ने अपने आप को कमरे में बंद कर डीजल छिड़क कर आग लगा ली थी। ग्रामीणों व परिजनों ने गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने मृतका की सास व ससुर को हिरासत में ले लिया था। मृतका के भाई ने सास, ससुर, पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सास व ससुर को जेल भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव अपने साथ ले गए।
गांव खासपुर निवासी प्रियंका (30) पत्नी दीपक ने सोमवार शाम अपने आप को कमरे में बंद कर डीजल छिड़क कर आग लगा ली थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद सीओ किठौर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर बागपत जिले के गांव पिलाना निवासी मृतका के भाई विपिन पुत्र राजकिशोर ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे तथा ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि मृतका प्रियंका का पति दीपक, देवर कुलदीप, सास शिमला व ससुर ओमकार त्यागी सभी लोग शादी के बाद से ही दहेज को लेकर आए दिन उसकी बहन से मारपीट करते थे। सोमवार सुबह भी सभी ने प्रियंका की पिटाई की तथा शाम के समय सभी ने मिलकर प्रियंका के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed