फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother has given so much knowledge, everyone is showing their talent...

Meerut News: दिया है मैया ने ज्ञान इतना, हर एक प्रतिभा दिखा रहा...

Sat, 25 Jan 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mother has given so much knowledge, everyone is showing their talent...
माछरा। हिन्दी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय मेरठ इकाई और माछरा वासियों के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माछरा में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र त्यागी राष्ट्रीय संयोजक भाकियू लोकशक्ति, जगतवीर जगननाथ त्यागी, नरेश उपाध्याय, डाॅ. जितेंद्र त्यागी, निशांत त्यागी, अश्विनी त्यागी, महेंद्र पाल सिंह राठौरिया, मोहिनी प्रतिभा त्यागी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र एवं मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

कवि सुदेश यादव दिव्य ने दिया है मैया ने ज्ञान इतना, हर एक प्रतिभा दिखा रहा है। कोई सुरों को सजा रहा है तो कोई पंचम में गा रहा है। कवि संजीव त्यागी ने कहा ये खिलखिलाता चेहरा ये लिबास उदास दिखता है, दिल में उठती वो कसक वो पल का एहसास दिखता है सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। कवि सुदेश यादव दिव्य ने कहा लाजपत सा कोई आज लाला नहीं, ना भगत सिंह सा कोई सरदार है सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कवि मनोज चौहान ने कहा कोई जिक्र नहीं छोडूंगा आतंकी आकाओं के, यानी दीप बुझाने वाली बहसी क्रूर हवाओं के। जिसने बोए नेताजी सुभाष से वीर हिंद की माटी में, चरण पीयूंगा धोकर ऐसी वीर प्रसूता मांओं के सुनाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कवि स्वदेश यादव ने पढ़ा सकल जीवन लुटा देते मगर उफ तक नहीं करते, वो निज खुशियां मिटा देते मगर उफ तक नहीं करते सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवयित्री ऋचा सिंह ने पढ़ा वो पर्वत सा चुप-चुप है मैं नदियां सी मचलती हूं, वो बुत बनके खड़ा देखो मैं गिरती हूं संभलती हूं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि अनिल वाजपेयी ने पढ़ा जयहिंद नारे का हुआ, अम्बर में उदघोष, भारतवासी कह उठे, जय सुभाष चंद्र बोस। सुनाकर खूब रंग जमाया।
इस मौके पर अराध्या प्रकाशन द्वारा प्रकाशित जगतवीर त्यागी की पुस्तक महाराणा प्रताप काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। अध्यक्षता जगतवीर त्यागी और संचालन डाॅ. जितेंद्र त्यागी और अनिल बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान नरेश उपाध्याय, जितेंद्र त्यागी, धर्मेश त्यागी, भूदेव शर्मा, निशांत त्यागी, अश्विनी त्यागी, यतेंद्र शर्मा, मोहिनी प्रतिमा त्यागी, संजीव दत्त शर्मा, राकेश त्यागी, आनंद सैनी, डाॅ. सतीश चंद शर्मा, कर्नल ओंकार शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed