{"_id":"5e0663768ebc3e87ea506ac2","slug":"mother-dies-daughter-injured-in-collision-with-tanker-modipuram-news-mrt4608666190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल
मोदीपुरम। हाईवे स्थित मेरठ वन कॉलोनी के सामने टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षिका को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार मेरठ की 19 पीडब्लूडी कॉलोनी प्रभात नगर निवासी अंजू अपने पति शेखर से अलग मायके में मां हरबीरी (56) के पास रहती है। अंजू एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे अंजू मां हरबीरी के साथ कार में सवार होकर मोदीपुरम बाईपास स्थित अंसल कॉलोनी में किसी से मिलने जा रही थीं। कार रांग साइड में चलाने के दौरान मेरठ वन कॉलोनी के पास जिटौली फ्लाईओवर से तेजी आ रहे टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। कार पलटने से हरबीरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंजू को गंभीर हालत में कार से बाहर निकाला और मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
कार चलाना सीख रही हैं शिक्षिका
शिक्षिका अंजू कुछ दिनों से कार चलाना सीख रही थीं। हादसे का पता चलते ही रिश्तेदार अंजू का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। हरवीरी का बेटा मुंबई में नौकरी करता है, हादसे की सूचना के बाद वह मुंबई से मेरठ के लिए रवाना हो गया।