{"_id":"5d604ee88ebc3e012c650e68","slug":"mother-and-son-wound-in-accident-meerut-news-mrt439648313","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर
विज्ञापन

मवाना। कस्बे में मिल बाईपास पर शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। उधर से गुजर रहे होमगार्ड के जवान ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पीछा करके मिल के समीप पकड़ लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, मां-बेटे को हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर दिया है।
एक ट्रक मुजफ्फरनगर से गढ़मुक्तेश्वर के लिए जा रहा था। वहीं, मवाना निवासी हिमांशु पुत्र संजय व उसकी मां गीता मेरठ से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। ये लोग मेरठ रोड पर मिल बाईपास के सामने पहुंचे। आरोप है कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उधर से बाइक से गुजर रहे एक होमगार्ड ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक चालक ने होमगार्ड की बाइक को भी टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने मिल के पास जाकर ट्रक चालक को पकड़ लिया तथा मवाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।