{"_id":"62ef935a50b20802316c432d","slug":"mother-and-son-sleeping-in-the-house-died-due-to-lightning-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में सो रहे मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में सो रहे मां-बेटे की मौत
Sun, 07 Aug 2022 03:56 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Aug 2022 03:56 PM IST
सार
आकाशीय बिजली गिरने से मुजफ्फरनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला और उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिजली गिरने के बाद मकान ढहने से हुआ।
विज्ञापन
बिजली गिरने से धराशाई हुआ मकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव तुलहेड़ी में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से कच्चे मकान में सो रही अंगूरी (75 )पत्नी महरुदीन व उसके पुत्र मुन्ना (40 ) की मलबे में दबने से मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सोए हुए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी उनके परिजनों को सुबह लगी। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दोनों के शवों को मलबे से बाहर निकाला। एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ जानसठ व पुलिस पहुंची। हादसे के बाद गांव में गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन