फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother and son killed including a child in car accident at Saharanpur

हादसा: टाटा मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की मौत, युवक की होनी थी शादी

Tue, 11 Jun 2019 10:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mother and son killed including a child in car accident at Saharanpur
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टाटा मैजिक और बाइक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में शाकंभरी देवी रोड पर गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां, बेटा और एक आठ साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मैजिक को उसका चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


हादसा मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे शाकंभरी देवी रोड पर सेंट थॉमस एकेडमी के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के पाजराना गांव निवासी 25 वर्षीय राशिद पुत्र शौकत की 16 जून को शादी थी। राशिद अपनी मां हफीजा (50), बहन रकीबा (30) और रकीबा की लड़की आसमा (8) को बाइक से लेकर बेहट आ रहा था। उन्हें बेहट में शादी का सामान खरीदना था। जैसे ही वह शाकंभरी रोड पर सेंट थॉमस एकेडमी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में गलत दिशा से आकर टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार राशिद समेत सभी काफी दूर जाकर गिरे। बाइक पर आगे बैठी 8 साल की आसमा ने सड़क पर गिरते ही दम तोड़ दिया। उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था। राशिद और उसकी मां हफीजा की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रकीबा गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


वहीं हादसे के जिम्मेदार मैजिक को उसका चालक घटनास्थल से कुछ आगे छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रकीबा और मृतक के शवों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां से घायल रकीबा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed