{"_id":"673e56f2a8d920bf750b69e7","slug":"mother-along-with-her-second-husband-strangled-her-son-to-death-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106026-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां ने दूसरे पति के साथ की थी बेटे की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां ने दूसरे पति के साथ की थी बेटे की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में सोमवार की रात एक महिला ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर फांसी लगाकर बेटे की हत्या कर दी। इससे पहले बेटे की पिटाई भी की गई बाद में दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
बीते सोमवार की देर रात साहिल (11) पुत्र अनीस का शव मकान के अंदर स्टोर में फंदे पर लटका मिला था। आसपास के लोगों ने उसके शव को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो साहिल के गले पर खरोंच के निशान मिले। इससे पुलिस को हत्या का शक हुआ। मृतक के दादा हनीफ की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने जांच की और साहिल की मां नसरीन व सौतेले पिता समीर को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में पता चला कि नसरीन के पहले पति एवं साहिल के पिता अनीस की तीन साल पहले मौत हो गई थी। अनीस की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उसका शव भी फंदे पर लटका मिला था। छह माह पहले नसरीन ने नगर के मोहल्ला सियाबाग निवासी समीर पुत्र याकूब के साथ दूसरी शादी की थी। पुलिस पूछताछ में नसरीन और समीर दोनों साहिल को नापसंद करते थे। पिछले काफी समय से सौतेला व्यवहार कर रहे थे। बताया कि उसकी कोई बात साहिल को पता चल गई थी, जिसका वह विरोध करने लगा। इसे लेकर मां ने सौतेले पिता के साथ मिलकर साजिश रचते हुए साहिल की हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। आरोपी ने शोर मचाकर रोने का नाटक कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस की सख्ती होते ही आरोपी ने सच बताया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर नसरीन और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी बताए गए युवक के बारे में जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -
मां ने बताया भूत प्रेत का साया था
साहिल की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। मौके पर पाया गया कि मृतक की मां नसरीन कंबल में अलग लेटी हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि साहिल पर भूत प्रेत का साया था। इसके चलते वह गंभीर हरकत करता था। बताया कि दिवाली से वह बीमार चल रहा था।