फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   most patients of sugar were found in the survey

सर्वे में सबसे ज्यादा मिले शुगर के मरीज

Mon, 13 Jul 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
most patients of sugar were found in the survey
मेरठ। संचारी रोग नियंत्रण और कोरोना के मद्देनजर चलाए गए दस दिवसीय अभियान में सबसे ज्यादा शुगर के मरीज मिले। इस दौरान सात लाख 62 हजार 326 घरों का सर्वे किया गया। इनमें 38 लाख 57 हजार 249 आबादी क्षेत्र को कवर किया गया। इनमें मधुमेह के 20 हजार 06 मरीज मिले। वहीं, उच्च रक्तचाप के नौ हजार 580, कैंसर के 559, हृदय रोग के दो हजार 120, गुर्दा रोग पीड़ित 757, बुखार के एक हजार 415, खांसी के दो हजार 349 और सांस लेने में दिक्कत के एक हजार 118 मरीज मिले। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि दो से 12 जुलाई तक घर-घर सर्वे अभियान चलाकर कोरोना के संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आसपास नालियों में जलभराव न होने दें। खाने से पहले हाथ धोएं। खुले में शौच न करें। जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करें। गड्ढों में पानी को एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed