फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Most of the farmers joining the panchayat are not: General VK Singh

महापंचायत में शामिल होने वाले ज्यादातर किसान नहीं : जनरल वीके सिंह

Mon, 06 Sep 2021 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 02:14 AM IST
सार

जो लोग पंचायत में शामिल हुए हैं, उनमें से ज्यादातर किसान नहीं हैं। जो किसान हैं, उनको बरगलाकर ले जाया गया है। 

विज्ञापन
Most of the farmers joining the panchayat are not: General VK Singh
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जो लोग पंचायत में शामिल हुए हैं, उनमें से ज्यादातर किसान नहीं हैं। जो किसान हैं, उनको बरगलाकर ले जाया गया है। किसान तो खेत में काम कर रहा है। ये बात पत्रकारों के सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कही।

विज्ञापन


कैंट स्थित एसजीएम गार्डन में रविवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जनरल वीके सिंह ने कहा कि हिंडन एयर बेस से उड़ान का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। कुछ कानूनी अड़चनें हैं, उनको दूर कराया जा रहा है। जनरल वीके सिंह ने प्रदेश सरकार के पिछले साढ़े चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था ठीक हुई है।
विज्ञापन


पहले तो बदमाशों के ऊपर फिल्मों का नाम भी जिला गाजियाबाद और मिर्जापुर तक रखा जाता था। उन्होंने कहा कि 2016 और 2021 के आंकड़ों पर नजर डालें तो डकैती के मामलों में 70 प्रतिशत की कमी प्रदेश में आई है। अपहरण 50 प्रतिशत एवं दंगों में 25 फीसदी की कमी लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। प्रदेश में 135 अपराधी मारे जा चुके हैं और 1000 से ज्यादा अपराधियों की संपत्ति सरकार ने जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में 15 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई गईं, हजारों पुलों का निर्माण हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मेरठ रिंग रोड का कार्य तेजी से चल रहा है। रैपिड रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 4.5 लाख करोड़ का विशेष पैकेज मिला है। कोरोना के भयावह समय में ऑक्सीजन की किल्लत के बाद अधिकतर सरकारी अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई है। 

फिल्म सिटी बनने से मिलेगा रोजगार
शिक्षा के क्षेत्र में 80 नए आईटीआई, 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। गौतमबुद्घनगर में फिल्म सिटी बनने से भी बहुत लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है, यह बिल्कुल गलत है। मोनेटाइजेशन का मतलब स्वामित्व सरकार का ही है। बस सरकार ने कुछ चीजों को रख-रखाव करने के लिए तीसरी पार्टी को दिया है। सरकारी ही इन सभी चीजों की मालिक है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्रबुद्घजनों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

जनरल वीके सिंह ने जब उठवाए हाथ
प्रबुद्घ सम्मेलन में तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए। जनरल वीके सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि जो पहली बार कार्यक्रम में आए हैं, वे हाथ उठाएं तो 40 फीसदी ने हाथ उठा दिए। जनरल वीके सिंह ने कहा कि ये अच्छी बात है, नए लोग आ रहे हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर, सीए, साइंटिस्ट, एडवोकेट और अन्य प्रबुद्धजन शमिल रहे।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंघल ने की। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने सभी प्रबुद्ध जनों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। वरिष्ठ व्यापारी नेता नीरज मित्तल ने प्रतीक चिन्ह देकर मंत्री वीके सिंह का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed