{"_id":"5e4c52728ebc3ef24b4f2d7a","slug":"most-of-the-complaint-are-come-in-tahsheel-but-solved-work-are-not-propper-sardana-news-mrt469691340","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे की आईं सबसे अधिक शिकायतें, निस्तारण कार्य हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे की आईं सबसे अधिक शिकायतें, निस्तारण कार्य हुआ कम
विज्ञापन
तहसील दिवस में समस्या सुनते एडीएम, सीडीओ।
- फोटो : MAWANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना/सरधना(मेरठ)। मवाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम, सीडीओ ने तहसील अधिकारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 57 शिकायतें आईं, इनमें से मात्र 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों की सूची देने के लिए कहा। वहीं सरधना तहसील सभागार में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से महज 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जों से संबंधित रहीं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, एसडीएम ऋषिराज, सीओ यूएन मिश्र, तहसीलदार अजय उपाध्याय ने तहसील समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें फूलवती मोहल्ला मुन्नालाल ने पीएम आवास योजना की दूसरी किश्त दिलाने, सुधा शर्मा ने अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने, बालेराम ऐंची कला ने रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, वीरमति मुरादपुर ने रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने, अशोक त्यागी परीक्षितगढ़ ने जानमाल की सुरक्षा, शिवकुमार पुठ्ठी ने कानूनी कार्रवाई के लिए, पुष्पा परीक्षितगढ़ ने भूमि की पैमाइश कराने, फूलवती खेड़ी मनिहार ने मकान बनवाने की मांग की। अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। अपर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे अधिकारियों की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। राजस्व की 18, पुलिस की 14, विकास की 5, शिक्षा की 1 तथा अन्य 19 शिकायतें आई।
लंबित 10 समस्याओं का किया समाधान
सरधना। सरधना तहसील सभागार में एडीएमएफ, एसडीएम और तहसीलदार ने शिकायतें सुनी। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पिठलोकर गांव के राजा ठाकुर ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने, अटेरना निवासी राकेश, वीर सिंह आदि ने गांव की पशु चारागाह की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। कालंद निवासी अमित ने रास्ता खुलवाने, बुबकपुर के ओमपाल ने दबंगों द्वारा खड़ंजा उखाड़ने, अलीपुर के राज सिंह ने नाली खुलवाने, कुशावली के राजेश ने दबंगों द्वारा रास्ते में दरवाजा लगाने, चकबंदी के बीर सिंह ने पड़ोसी द्वारा पेड़ काटने की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से महज पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। लंबित 24 शिकायतों में से 10 निस्तारित की गईं। एडीएम एफ सुभाषचंद प्रजापति, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ पंकज सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार व नायब तहसीलदार सीमा भारतीय ने शिकायतें सुनी। संबधित विभागों के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।