फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mosques illuminated on the arrival of Ramadan, Taraweeh performed with devotion

Meerut News: रमजान की आमद पर मस्जिदों में रोशनी, अकीदत से अदा की तरावीह

Wed, 18 Feb 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Mosques illuminated on the arrival of Ramadan, Taraweeh performed with devotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। रमजान का पाक महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर बुधवार की रात क्षेत्र की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। रमजान के आगमन को लेकर मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया। वहीं, अकीदतमंदों में खास उत्साह देखने को मिला। तरावीह के दौरान कुरआन-ए-पाक की तिलावत की गई। मुल्क व कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई।
रमजान शुरू होते ही रोजो का सिलसिला भी शुरू होगा। पहले रोजे के लिए सहरी और इफ्तार की तैयारियां घर-घर में दिखाई दी। बाजारों में खजूर, सेवई, फल और रोजमर्रा की जरूरत के सामान की खरीदारी बढ़ गई है। मस्जिदों में रोजाना फज्र, जोहर, असर, मगरिब और ईशा की नमाज के साथ तरावीह का विशेष इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

मुफ्ती इसराईल ने बताया कि यह महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है बल्कि अपने किरदार को बेहतर बनाने, बुराइयों से दूर रहने और जरूरतमंदों की मदद करने का महीना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह रोजो के साथ-साथ नमाज, कुरआन की तिलावत और सदका-खैरात पर खास तवज्जो दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान के दौरान मस्जिदों में भीड़ को देखते हुए कमेटियों की ओर से साफ-सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन की ओर से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। अकीदतमंदों ने उम्मीद जताई कि यह पाक महीना सबके लिए अमन, चैन और बरकत लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed