फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mortal remains of martyr Prashant reached military hospital in Meerut, will be cremated in Muzaffarnagar

मेरठ में सैन्य अस्पताल पहुंचा शहीद प्रशांत का पार्थिव शरीर, सुबह मुजफ्फरनगर में होगा अंतिम संस्कार

Sat, 29 Aug 2020 11:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
mortal remains of martyr Prashant reached military hospital in Meerut, will be cremated in Muzaffarnagar
स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने किए पुष्पचक्र अर्पित - फोटो : amar ujala
पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए मुजफ्फरनगर निवासी प्रशांत शर्मा का शनिवार रात नौ बजे पार्थिव शरीर श्रीनगर से मेरठ पहुंचा। श्रीनगर से वायुसेना के विमान से हिंडन एयरबेस पर उनके पार्थिव शरीर को लाया गया। इसके बाद हिंडन से सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचा। मेरठ में कैंट स्थित सेना अस्पताल में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्हें स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि व सलामी दी। रविवार सुबह छह बजे उनका पार्थिव शरीर को सेना द्वारा मुजफ्फरनगर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। हालांकि, देर रात प्रशांत के चाचा मेरठ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ निवासी सेना के जवान प्रशांत शर्मा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जनपद के गांव जुडूर में शुक्रवार रात आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। प्रशांत के सीने में चार गोलियां लगीं। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं प्रशांत की मां और मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को शहीद का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बिजरौल निवासी शीशपाल शर्मा सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं। वह 15 साल से बुढ़ाना मोड़ पर खांजापुर गांव में रह रहे हैं। उनके बड़े पुत्र प्रशांत शर्मा (22 वर्ष) 2017 में साइकिलिंग स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुए थे। 17 नवंबर 2017 में प्रशांत ट्रेनिंग लेने गए थे।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रशांत की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुई। इसके बाद दूसरी पोस्टिंग राजस्थान में हुई, जहां से करीब छह माह पूर्व प्रशांत को 50 आरआर कुमाऊं रेजीमेंट में भेज दिया गया। इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के जनपद पुलवामा में थी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed