फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Morning raid on electricity theft, theft found in dona machine and dairy

Meerut News: बिजली चोरी पर चला मॉर्निंग रेड अभियान, दोना मशीन और डेयरी में मिली चोरी

Fri, 19 Sep 2025 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Morning raid on electricity theft, theft found in dona machine and dairy
सरधना। नगर में वि​भिन्न स्थानों पर उर्जा निगम की टीम ने छापेमारी करते हुए बिजली चोरी पकड़ी। उर्
सरधना। विद्युत वितरण खंड की टीम ने शुक्रवार सुबह विद्युत उपकेंद्र टाउन से जुड़े क्षेत्रों में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। अभियान के तहत नगला रोड और मंडी चमारान मोहल्ले में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर छापा मारा गया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली से चल रही चार दोना मशीनें, एक डेयरी और पांच अन्य उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के विरुद्ध बिजली चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव खेड़ा व सरूरपुर में आयोजित कैंप में 156 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों में कुल 4.50 लाख की राशि जमा की। वहीं, 11 बिलों का संशोधन किया गया। 45 उपभोक्ताओं की बिजली 15.45 लाख के बकाया पर काटी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत समाधान कैंप भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


25 सितंबर तक लगेंगे समाधान कैंप
विद्युत विभाग द्वारा यह समाधान कैंप 25 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को बिल संबंधी समस्याओं, मीटर रीडिंग, प्रीपेड मीटर आदि से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 21 सितंबर को 11 केवी कालंद चुंगी फीडर के अंतर्गत आने वाले किला खेवान मोहल्ला में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह बिल समय पर जमा करें और अवैध कनेक्शन से बचें। विभाग की ओर से सख्त निगरानी और निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed