फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than two thousand students showcased their talent in the Olympiad.

Meerut News: ओलंपियाड में दो हजार से अधिक छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 08 Feb 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
More than two thousand students showcased their talent in the Olympiad.
मोदीपुरम - विजडम ग्लोबल स्कूल में साइंस ओलंपियाड में परीक्षा देते विद्यार्थी।
- 80 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को जंबो ओलंपियाड परीक्षा 2026 का तीसरी बार आयोजन किया गया। मेरठ व आसपास के जिलों के 80 से अधिक स्कूलों से करीब दो हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और पल्लवपुरम के एचएनआईटी इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा पूरी तरह गोपनीय रही। एचएनआईटी के डायरेक्टर संजय शर्मा की देखरेख में सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिल्ली हेडक्वार्टर भेज दिया गया। दिल्ली की एजेंसी मूल्यांकन करेगी, जिसमें करीब एक माह लगेगा। मेधावियों को 8 मार्च को एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व सामान्य ज्ञान पर केंद्रित रही। यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आयोजन में 65 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगदान दिया। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार भारद्वाज, एडवोकेट शिवम सिंह भारद्वाज, नेहा शर्मा, जीनत, बल सिंह, डॉ. दुर्गेश पालीवाल, डॉ. गौरव शर्मा, प्रीति सिंह, नमन भारद्वाज, संतोष पंडित, वंदना पवार, मनोज चौहान, अनीता चौहान, नीना चौधरी, सोनू शर्मा, नकुल शर्मा, शालिनी गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed